Move to Jagran APP

तेज हवा और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

जासं गाजियाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बूंदाबादी और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट के साथ तेज हवा और दोपहर से हल्की फुल्की बारिश आने का अंदाजा लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानी आरबी सिकेरा ने बताया कि हफ्ते भर बाद तापमान में गिरावट आयी है। बुद्धवार को 47 डिग्री सेल्सियस से तापमान बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस आ गया है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। बूंदाबांदी के कारण वातावरण में नमीं भी 39 फीसद रही। मध्यम हवा भी पूर्व से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। वहीं हवा के झोके की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रही। शुक्रवार को तापमान गिरावट के साथ 3

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 09:01 PM (IST)
तेज हवा और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत
तेज हवा और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

जासं, गाजियाबाद : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बूंदाबादी और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट के साथ तेज हवा और दोपहर से हल्की फुल्की बारिश आने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिक आरबी सिकेरा ने बताया कि हफ्ते भर बाद तापमान में गिरावट आयी है। बुधवार को 47 डिग्री सेल्सियस से तापमान बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस आ गया है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। बूंदाबांदी के कारण वातावरण में नमी भी 39 फीसद रही। मध्यम हवा भी पूर्व से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। वहीं हवा के झोके की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रही। शुक्रवार को तापमान गिरावट के साथ 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। सुबह से ही बादल छाने के साथ दोपहर से तेज हवा और बारिश के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.