Move to Jagran APP

कौशांबी डिपो पर लगाई गई हैंड सैनिटाइजर मशीन

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कौशांबी बस डिपो पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:15 PM (IST)
कौशांबी डिपो पर लगाई गई हैंड सैनिटाइजर मशीन
कौशांबी डिपो पर लगाई गई हैंड सैनिटाइजर मशीन

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

loksabha election banner

कौशांबी बस डिपो पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने हैंड सैनिटाइजर लगवा दिया है। डिपो में पिछले एक माह से हैंड सैंनिटाइजर नहीं था। वहीं, कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार के अंक में दैनिक जागरण ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवाई गई।

कौशांबी बस डिपो से हर रोज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व बिहार जाने वाले हजारों यात्री सफर करते हैं। रोजाना यहां से करीब सात सौ बसों का संचालन हो रहा है। पहले डिपो पर आने वाले यात्रियों के शरीर का तापमान नापा जाता था। इसके बाद लोग हाथ सैनिटाइज कर बस में बैठते थे। बस चलने से पहले परिचालक कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियों के बारे में बताते थे। चालक परिचालक व सवारी सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था, लेकिन चालक परिचालक ही लापरवाही बरत रहे थे, जिससे यात्री भी लापरवाही बरतने लगे हैं। दैनिक जागरण ने शनिवार और रविवार के अंक में इस लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डिपो पर सुधार होने लगा है। अधिकारियों ने हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवा दी है। अनाउंसमेंट के जरिये लोगों से अपील की जा रही है कि वह मास्क लगाकर रखें। बिना मास्क सफर न करें। कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमों का पालन करें।

-----

बयान :

डिपो पर हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवा दी गई है। बहुत जल्द ही स्वचालित मशीन भी लगवा दी जाएगी। अनाउंसमेंट के जरिये चालक परिचालक व यात्रियों से मास्क पहनने की भी अपील की जा रही है। - एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.