विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल जाते ही खुला हाजी सलमान का एक और खौफनाक राज, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:30 PM (IST)

लोनी में मां-बेटी को कार में अगवा कर नाबालिग से अश्लीलता और मां से मारपीट का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

हाजी सलमान गिरफ्तार। जागरण

हाजी सलमान गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. लोनी में मां-बेटी को अगवा कर नाबालिग से अश्लीलता।

  2. मां के विरोध पर मारपीट, 25 हजार का इनामी आरोपी।

  3. हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट।

संवाद सहयोगी, लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में मां और नाबालिग बेटी को कार में बैठाकर बेटी से सुनसान इलाके में अश्लीलता की गई। मां के विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की।

पीड़िता ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपितों में से एक लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने वाला 25 हजार का इनामी हाजी सलमान है, पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि तीन सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारा रोड से घर जा रही थीं।

सफेद कार आकर रुकी और...

रास्ते में एक सफेद रंग की कार उनके आगे आकर रूकी। कार में हाजी सलमान, तस्लीम और एक चालक बैठे थे। उन्होंने दोनों को घर छोड़ने की बात कही। उन्होंने कार में बैठने से मना कर दिया।

आरोप है कि उन्होंने दोनों को जबरन कार में खींच लिया। वह कार को जंगल की ओर ले जाने लगे। उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाया। इस दौरान हाजी सलमान ने बेटी से अश्लीलता की।

विरोध करने पर तस्लीम ने उनके साथ छेड़छाड़, अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने डर के चलते पुलिस में शिकायत नहीं की लेकिन आरोपित हाजी सलमान की अन्य मामले में जेल जाने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

यह भी पढ़ें- लोनी विधायक को धमकी देकर भागा हिस्ट्रीशीटर सलमान कैसे चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे? पूरी इनसाइड स्टोरी