लोनी हिंसा मामला: हाजी सलमान की जमानत याचिका खारिज, तीन केसों में राहत मिलने के बाद ही हो सकेगी रिहाई
गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं से मारपीट मामले में आरोपी हाजी सलमान को जमानत नहीं मिल सकी। उसे तीन ...और पढ़ें

हाजी सलमान को जमानत नहीं मिली। AI जनरेटेड
HighLights
लोनी मारपीट मामले में आरोपी हाजी सलमान को जमानत नहीं मिली।
तीन अन्य मामलों में भी जमानत मिलने पर ही रिहाई संभव।
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1330 लोगों को पाबंद किया।
संवाद सहयोग, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में हुई हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में जेल गए आरोपी हाजी सलमान को जमानत नहीं मिल सकी।
पुलिस की माने तो आरोपी तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो सकेगा। उधर जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट रहा। वहीं, पुलिस ने 180 अन्य लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
2 सितंबर को टोली मोहल्ला में हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ता सुमित सूद व मोहित से मारपीट की गई थी। मारपीट के आरोप में सुमित सूद ने पांच नामजद और 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर
पुलिस ने आरोपी हाजी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को गाजियाबाद कोर्ट में सुनाई हुई। जिसमें दोनों ओर से अपने पक्ष रखे गए। कोर्ट में आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी है। पुलिस की अर्जी पर पुलिस ने आरोपी की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर की है।
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पैदल मार्च भी किया था। जुमे की नमाज के दौरान क्षेत्र में राशिद अली गेट समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल, पीएसी की दो प्लाटून और क्यूआरटी तैनात रही।
शुक्रवार को हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकरियों से मारपीट की मामले में सुनवाई हुई। हाजी सलमान के खिलाफ विधायक को अपशब्द कहने और एक 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर बच्ची की मां से छेड़छाड़ करने का मामला भी दर्ज है। जेल से रिहा होने के लिए इन मामलों में भी जमानत लेनी होगी।
180 लोगों को किया मुचलका पाबंद
पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लोगों को 50-50 हजार के मुचलकों में पाबंद कर रही है। बृहस्पतिवार तक पुलिस ने 1150 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया था। जबकि शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 1330 हो गई है।
एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि क्षेत्र का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
