Move to Jagran APP

धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माता थे नेहरू : गोयल

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना व संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 07:31 PM (IST)
धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माता थे नेहरू : गोयल
धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माता थे नेहरू : गोयल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना व संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने किया।

loksabha election banner

गोष्ठी में पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल ने कहा आधुनिक लोकतांत्रिक और धर्म निरपेक्ष भारत के निर्माता थे। पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने कहा हमने संविधान में अपने देश को धर्म निरपेक्ष बनाया इसका मतलब यह नहीं कि हमारा धर्म से कोई नाता नहीं है। इसका मतलब सभी धर्मों की बराबर इज्जत करना और किसी भी धर्म के मानने वालों को बराबर का दर्जा देना है यह पंडित नेहरू के विचार थे। कांग्रेस उनके दिखाए रास्ते पर चल रही हैं। इस मौके पर प्रेमप्रकाश चीनी, नरेंद्र राठी, त्रिलोक सिंह, सुरेंद्र शर्मा, कमलेश कुमारी, राजीव शर्मा राजू, अशोक तोमर, डा. महेंद्र, विपिन जांगड़, रहीस चौहान, असलम चौधरी, ओम प्रकाश कर्दम, सुशील कुमार गुप्ता, प्रकाश पहलवान, डीपी सिंह, संतोष मिश्रा, जाहिद सिद्दीकी, हबीब सिद्दीकी, केबी सिंह, उमेश त्यागी, उज्जवल गर्ग, इकबाल सैफी, शिवदत्त आधाना, समीर अली आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.