Move to Jagran APP

फिर आए कार सवार बदमाश, महिला समेत चार को लूटा

जागरण संवाददाता गाजियाबाद कार सवार बदमाश शुक्रवार को एक बार फिर शहर में आए और ए

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:18 PM (IST)
फिर आए कार सवार बदमाश, महिला समेत चार को लूटा
फिर आए कार सवार बदमाश, महिला समेत चार को लूटा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: कार सवार बदमाश शुक्रवार को एक बार फिर शहर में आए और एक घंटे में बुजुर्ग महिला समेत चार व्यक्तियों से लूटपाट की। इस बार भी कार में चार बदमाश सवार थे। वारदात तड़के पांच से छह बजे के बीच की है। पहले की तीन वारदात बदमाशों ने थाना कविनगर क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों से कीं और फिर चौथी लूट को साहिबाबाद थाना क्षेत्र में अंजाम दिया। एसपी सिटी प्रथम अभिषेक वर्मा का कहना है कि चार टीमें इसी गिरोह के पीछे लगी हैं। 30 मिनट में हुई तीन वारदात:

loksabha election banner

कविनगर में रहने वाले रुचिन सपरा सुबह पांच बजे घर से टहलने निकले थे। सी ब्लाक मार्केट रोड पर टहलने समय आई सफेद रंग की आइ-20 कार रुचिन के आगे आकर रुकी। रुचिन कुछ समझ पाते, इससे पहले दो बदमाश निकले और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने रुचिन का हाथ पकड़कर सोने का कड़ा कटर से कड़ा काट लिया। इसके 10 मिनट बाद बदमाश आरडीसी पहुंचे। जिम के बाहर सुबह की सैर पर निकले रमित कोहली को रोका और पिस्टल लगाकर चेन उतारने को कहा। रमित ने चेन निकालकर तुरंत दे दी, जिसके बाद बदमाश राजनगर सेक्टर-7 पहुंचे। यहां घर के बाहर टहल रहीं बुजुर्ग सुलोचना देवी को देख रुक गए। दो बदमाश कार से उतरे और उनसे सोने के कंगन उतारने को कहा। विरोध करने पर कटर से सोने के कंगन काट लिए। यह घटना साढ़े पांच बजे की है। घटना के बाद पीड़ितों ने मीडिया से बात करने से इन्कार कर दिया। वहीं एसएचओ नागेंद्र चौबे से लेकर उच्चाधिकारी भी जानकारी देने से बचते रहे। चौथी लूट सीमा विवाद में फंसी:

आइ-20 कार सवार बदमाश सुलोचना से लूट के बाद एएलटी रोड और राजनगर एक्सटेंशन से होते हुए साहिबाबाद की ओर भागे। करहेड़ा पुल के पास बदमाशों ने एक और व्यक्ति से लूटपाट की। बदमाशों ने पिस्टल लगाकर अंगूठी व चेन लूट ली। हालांकि यह घटना थाना साहिबाबाद और थाना सिहानी गेट पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने कहा कि घटना सिहानी गेट क्षेत्र में हुई है। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में लूट की कोई सूचना नहीं मिली। वारदात दर वारदात सुस्त हो रही पुलिस: लूट व डकैती की घटनाओं के बाद पुलिस कुछ समय के लिए चौकन्नी हो जाती है, लेकिन गाजियाबाद पुलिस के साथ ठीक उलट हो रहा है। लगातार हो रहे अपराध से पुलिस और भी सुस्त होती जा रही है। 10 अक्टूबर से इस तरह की वारदात की शुरुआत किराना मंडी से हुई। 19 अक्टूबर को विजयनगर में और शुक्रवार को कविनगर व साहिबाबाद में लूटपाट की। हैरानी की बात है कि एक ही तरीके से गिरोह ने चार दिन में 12 वारदात कीं। एक घंटे तक बदमाश घूम-घूमकर लूटपाट करते हैं, लेकिन पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पा रही है। इसी तरह हाल में हुईं लूट

10 अक्टूबर: सुबह 05.50 बजे स्विफ्ट कार सवार चार बदमाशों ने किराना मंडी में अंकित गर्ग से ब्रेसलेट व अंगूठी लूटी।

10 अक्टूबर: सुबह 05.51 बजे इन्हीं बदमाशों ने किराना मंडी में सुमित गुप्ता का कड़ा काट लिया।

10 अक्टूबर: सुबह 06.45 बजे यही बदमाश कौशांबी पहुंचे और बुजुर्ग महिला से चेन लूट ली।

10 अक्टूबर: सुबह 06.55 बजे बदमाश होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे और युवक से लूट के दौरान राहगीर आते दिखे तो बदमाश चार राउंड फायरिग कर फरार हो गए।

14 अक्टूबर: सुबह 08.30 बजे अपाचे सवार बदमाशों ने संजयनगर में युवक से चेन लूट ली।

14 अक्टूबर: सुबह 09.30 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कविनगर, जैन मंदिर के पास युवक का कटर से कड़ा काट लिया।

14 अक्टूबर: सुबह 08.30 बजे अपाचे सवार बदमाशों ने शास्त्रीनगर में कार में बैठे युवक से चेन लूटी।

19 अक्टूबर: सुबह 5.30 बजे आइ-20 कार सवार बदमाशों ने प्रधानाचार्य सुनीता भट्ट के चार कंगन काट लिए। बदमाशों ने दिल्ली में भी एक घटना को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस को उनकी कार भी मिली है। हमारी चार टीमें इसी गिरोह को पकड़ने में लगी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-अभिषेक वर्मा, एसपी सिटी प्रथम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.