Move to Jagran APP

फूलों की खुशबू के साथ दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभिषेक सिंह साहिबाबाद फूलों की खुशबू के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश शहरवासियों को

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 07:11 PM (IST)
फूलों की खुशबू के साथ दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फूलों की खुशबू के साथ दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभिषेक सिंह, साहिबाबाद: फूलों की खुशबू के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश शहरवासियों को देने के लिए सफाई एक्सप्रेस संस्था द्वारा फुलवारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न केवल संस्था के सदस्य बल्कि शहर के दूसरे व्यक्तियों को भी अपने घर और घर के आसपास फूलों के पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में बच्चे, बुजुर्ग और युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। संस्था ने इस अभियान के तहत फिलहाल एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, हालांकि इसे बढ़ाकर एक लाख तक ले जाने की तैयारी है। जिससे की शहर में फूलों की खुशबू फैलाई जा सके। 300 प्रजातियों के पौधे लगाए: संस्था द्वारा फुलवारी अभियान के तहत 300 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाने की तैयारी की गई है। जिनमें मुख्य रूप से हमेंलिया, अरेबियन जैसमिन, गुड़हल, हरसिगार, लैला मजनू, गुलाब, टिकोमा, तुलसी के पौधे लगाए जा रहे हैं। फूलों के साथ औषधीय पौधे भी लगाए जा रहे हैं। अक्टूबर माह तक एक हजार पौधे लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने में संस्था के सदस्य लगे हुए हैं। उद्देश्य: संस्था के पदाधिकारी गिरीश ने बताया कि सड़कों के किनारे जहां लोग रोज सुबह शाम घूमने के लिए आते हैं। वहां चारों तरफ फूल ही फूल होंगे तो न सिर्फ वातावरण के अंदर एक सुगंध आएगी। जो लोग आजकल अनेक प्रकार से मानसिक दबाव में हैं। उनका तनाव भी कुछ हद तक कम होगा। पौधारोपण के साथ संरक्षण का काम: गिरीश ने बताया कि अभियान से 70 लोग जुड़े हैं। एक दिन पौधारोपण के लिए जगह तलाशते हैं। इसके बाद जमीन में गड्ढा कर दिया जाता है, दूसरे दिन वहां जाकर पौधारोपण किया जाता है। पौधारोपण के बाद क्यारी के चारों ओर नारियल की रस्सी बांध देते हैं, जिससे की कोई जानवर उसे नुकसान न पहुंचा सके। रोज सुबह अभियान चलाया जाता है। सफाई एक्सप्रेस के सदस्य कार्यालय जाने से पहले एक घंटा इस अभियान पर देते हैं, जिससे उनके काम पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है। इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनिल शर्मा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील जोशी, मनोज नेलवाल, प्रमोद कुमार, अनिल सिंह नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, आकांक्षा भारद्वाज, किरण बिष्ट, वीर वाला शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.