गाजियाबाद में 'नो PUCC, नो फ्यूल' नियम लागू, अब एप से होगी बिना पीयूसीसी वाहनों की पहचान
गाजियाबाद में प्रदूषण की रोकथाम के लिए 'नो पीयूसीसी नो फ्यूल' अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत बिना पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।
HighLights
गाजियाबाद में प्रदूषण नियंत्रण हेतु 'नो पीयूसीसी नो फ्यूल' अभियान शुरू।
बिना पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने का नियम।
जांच के लिए लॉन्च किया गया एप पहले दिन ही बंद हुआ।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रदूषण की रोकथाम के लिए आज से गाजियाबाद में नो पीयूसीसी नो फ्यूल अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जिन वाहनों का पीयूसीसी नही बना है, उनको फ्यूल नही दिया जाएगा।
वहीं, ऐसे वाहनों की पहचान के लिए एएनपीआर कैमरे लगाए जाने थे, वह बजट न होने के कारण परिवहन विभाग ने नही लगाए। ऐसे में विकल्प के रूप में खाद्य एवं रसद विभाग ने एप लॉन्च किया।
2 घंटे चलने के बाद बंद हो गया
एप में वाहन का फोटो डालने पर नंबर के आधार पर पता चल जाता है कि पीयूसीसी बना है या नहीं, लेकिन पहले दिन ही यह एप सुबह दो घंटे चलने के बाद बंद हो गया है। इसकी वजह से वाहनों की पीयूसीसी की जांच नहीं हो पा रही है। बिना जांच के ही वाहनों को पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि सर्वर में दिक्कत होने के कारण एप नहीं चल पा रहा है, सर्वर ठीक कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नीति पर असमंजस बरकरार, पंप ऑपरेटर बोले- अब तक नहीं मिला लिखित आदेश
