गाजियाबाद में मौसम का बदला मिजाज, बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत; रविवार को बारिश की संभावना
गाजियाबाद में शनिवार को मौसम बदला रहा, दिनभर बादल और धूप की आंखमिचौली चली। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश ...और पढ़ें
-1773495985101_m.webp)
गाजियाबाद में रविवार को बारिश की संभावना।
HighLights
शनिवार को गाजियाबाद में बादल और धूप की आंखमिचौली।
मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से गर्मी से राहत और तापमान में गिरावट के आसार।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली चलती रही। कभी बादल छाने से लोगों को राहत मिली तो कभी धूप ने हल्की गर्मी का एहसास कराया। दिनभर यही सिलसिला जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम और बदल सकता है। विभाग ने वर्षा होने की संभावना जताई है। यदि वर्षा होती है तो पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिनभर हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली
वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। इससे पहले शुक्रवार को दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया था।
हालांकि शाम के समय चली ठंडी हवा से कुछ राहत मिली, जिससे रात में भी गर्मी का अधिक एहसास नहीं हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
