गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर बस-थार की भीषण टक्कर, तीन की मौत और कई घायल
गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस और थार की आमने-सामने की टक्कर हो ...और पढ़ें
HighLights
रोडवेज बस और थार में आमने-सामने की टक्कर
हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हुई
कई लोग घायल, एक मृतक की पहचान हुई
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर IPEM इंजीनियरिंग कॉलेज के पास, एक रोडवेज बस और एक थार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिला MMG अस्पताल द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान बाबरपुर निवासी नवीन कुमार वर्मा के रूप में हुई है।

अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
हादसे की वजह
डीएमई पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित है। बाइक सवार डीएमई पर खड़ा था। थार कार भी डीएमई पर खड़ी थी। जिस स्थान पर खड़े थे, यहां डीएमई से एनएच नौ का एक्जिट है। यहां आकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि यहां से एग्जिट करके कहा निकलेंगे। लोग डीएमई से एग्जिट करने की कन्फ्यूजन में सड़क पर खड़े हो जाते हैं। जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। वही गाड़ी चालक का कहना है कि उसे झपकी आ गई थी।
