विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट, मटर-टमाटर समेत कई सब्जियां 100 रुपये पार

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:06 AM (IST)

गाजियाबाद में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। आवक प्रभावित होने से मटर, टमाटर और ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।

  2. मटर, टमाटर, फूलगोभी 100 रुपये प्रति किलो से अधिक।

  3. आवक प्रभावित होने से रसोई का बजट बिगड़ा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जी मंडी में आवक प्रभावित होने से हरी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। मटर, फूल गोभी और टमाटर समेत कई सब्जियां फुटकर में 100 रुपये प्रति किग्रा से अधिक के दाम छूने लगी हैं। मंडी से शहर के बाजार तक पहुंचते-पहुंचते कई सब्जियों की कीमत दोगुने से अधिक हो रही है।

सब्जी मंडी और शहर के विभिन्न इलाकों के फुटकर बाजार में सब्जियों के दाम में खासा अंतर देखने को मिला। मंडी में मटर 100-110 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि फुटकर बाजार में इसकी कीमत 160-200 रुपये किलो तक पहुंच गई। फूलगोभी 40-50 रुपये मंडी में और 70-100 रुपये फुटकर में बिकी।

टमाटर के दाम भी 40-50 रुपये से बढ़कर फुटकर बाजार में 80-100 रुपये किलो तक पहुंच गए। हरी सब्जियों के साथ प्याज और मिर्च के दाम भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। मंडी में प्याज 35-45 रुपये किलो है, जबकि फुटकर में 60-80 रुपये तक बिक रहा है।

यह भी पढ़ें- Faridabad Mandi Bhav Today: डबुआ मंडी में आज क्या रहे फल-सब्जियों और फसलों के दाम? देखें पूरी लिस्ट

हरी मिर्च 25-30 रुपये से बढ़कर 40-50 रुपये किलो और शिमला मिर्च 30-35 रुपये से बढ़कर 50-70 रुपये किलो पहुंच गई है। तोरई, अरबी और खीरा भी फुटकर बाजार में 50-60 रुपये किलो तक बिक रहे हैं।

सब्जी मंडी के प्रमुख भाव

(रुपये प्रति किलो)

सब्जी थोक भाव (₹) फुटकर भाव (₹)
मटर 100-110 150-200
फूलगोभी 40-50 70-100
टमाटर 40-50 80-100
प्याज 35-45 60-80
हरी मिर्च 25-30 40-50
शिमला मिर्च 30-35 60-70
तोरई 25-30 50-60
अरबी 25-30 50-60
खीरा 25-30 50-60
मूली 20-25 40-50
बैंगन 20-25 40-45
लौकी 10-20 20-25

वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे सब्जियों की तुड़ाई और आवक प्रभावित हुई है। मंडी में आवक कम होने का सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है। वर्षा के कारण आवक प्रभावित हुई है, जिससे हरी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। आने वाले दिनों में आवक सुधरने पर कीमतों में राहत की उम्मीद है।

-

महेंद्र कुमार, आढ़ती सब्जी मंडी