विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़: दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:21 PM (IST)

इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक के पैर में गोली लगी ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपी।

गिरफ्तार आरोपी।

HighLights

  1. पुलिस मुठभेड़ में इंदिरापुरम से दो वाहन चोर गिरफ्तार किए गए।

  2. एक चोर के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  3. चोरी की ब्रेजा कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए पुलिस द्वारा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक वाहन चोर के पैर में गोली लगी है।

वाहन चोरों के कब्जे से क्षेत्र से चोरी की गई एक ब्रेजा कार, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपित दोबारा कार चोरी की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह चार पहिया वाहनों चोरी कर रहे थे। हाल ही में चोरों ने एक ब्रेजा कार चोरी की थी।

जिसके बाद स्वाट टीम अपराध शाखा और इंदिरापुरम थाने की टीम कनावनी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ब्रेजा कार को आते देखकर रुकने का इशारा किया गया।

एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी

ब्रेजा चालक यूटर्न लेकर भागने का प्रयास किया करने लगा। पुलिस के पीछा करने पर कार बाईं ओर टकरा गई। दो युवक कार से उतर कर भागने लगे। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।

एक गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जबकि दूसरे को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल बदमाश ने अपना नाम बिहार पटना मोहल्ला पोस्टल पार्क निवासी गुड्डू कुमार बताया।

दूसरे ने अपना नाम बिहार पटना न्यू पुनाई चौक निवासी छोटू कुमार बताया। उनके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बरामद ब्रेजा कार को थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया।

एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि गुड्डू कुमार के खिलाफ बिहार पटना से शराब तस्करी, गुरुग्राम से वाहन चोरी मामले दर्ज हैं। वह दोनों मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपितों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।