गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 24 घंटे में एक और मामला; मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 49
गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, पिछले 24 घंटे में एक नया केस सामने आने के ...और पढ़ें

गाजियाबाद में स्वाइन के मामले बढ़ रहे हैं। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गाजियाबाद में 24 घंटे में स्वाइन फ्लू का एक नया केस मिला।
जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 49 तक पहुंची।
इंदिरापुरम, राजनगर जैसे क्षेत्रों में सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के केस रोज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू का एक नया केस मिला हैं। यह केस राजनगर क्षेत्र में मिला है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 11 दिन में 18 केस मिल चुके हैं। सबसे अधिक केस इंदिरापुरम, क्रॉसिंग रिपबलिक, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन और वसुंधरा में मिल रहे हैं। इनमें से गंभीर हालत होने पर अब तक 25 मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता की ओर से जारी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक स्वाइन फ्लू के 49 केस मिल चुके हैं। 28 ठीक हो चुके हैं। 21 एक्टिव केस हैं। इनमें से 18 अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन मरीज होम आइसुलेशन में हैं।
कुल केसों में 40 शहरी क्षेत्र में और 9 केस ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं। डेंगू के 12 , मलेरिया के 13 और स्क्रब टायफस के तीन केस मिलने पर विभाग ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तेज कर दिया है।
