'कोरिया जाने की जिद करती थीं तीनों लड़कियां', गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस पर क्या बोले पिता?
Ghaziabad suicide case गाजियाबाद के ट्रिपल सुसाइड केस में तीन नाबालिग बहनों की मौत ने सबको चौंका दिया है। पुलिस ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए ट्रिपल सुसाइड केस ने सबको हैरान कर दिया है। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर तीन सगी नाबालिग बहनों ने अपनी जान कैसे दे दी? शुरुआत में यह आशंका जताई जा रही थी कि ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की लत तीनों बच्चियों की आत्महत्या की वजह बनी, लेकिन यह केवल ऑनलाइन गेम की लत का मामला नहीं है। बल्कि कई पहलू हैं जो सवाल खड़े करते हैं।
हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें स्पष्ट तौर पर कोरियन कल्चर, कोरियन मूवी और वेब सीरीज देखा करती थीं, वो पूरी तरह से कोरियन चीजों से प्रभावित थीं, लेकिन पिता द्वारा बेटियों से मोबाइल ले लेने की वजह से वह डिजिटल दुनिया से दूर हो गई थीं, इस बात ने उन्हें मानसिक तनाव में ढकेल दिया था।

इसी इमारत से बच्चियों ने छलांग लगाई। फोटो- जागरण
बच्चियों के सुसाइड मामले में पिता और पुलिस दोनों के बयान में तथ्य विरोधाभासी हैं। पिता ने गेम टास्क मिलने की बात कही तो पुलिस ने मोबाइल की लत और पिता द्वारा बच्चियों से मोबाइल छीने जाने को वजह बताया है।

बच्चियों के सुसाइड पर क्या बोले पिता?
तीनों बहनों की खुदकुशी के मामले में पिता चेतन का कहना है, "मेरी बेटियों ने गेमिंग टास्क पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है। वो पिछले तीन साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं और कोरिया जाने की जिद करती थीं। इस पर मैंने उन्हें डांटा था। उस समय उनके पास मोबाइल था, लेकिन वो फोन फेंककर पानी पीने के बहाने वो कमरे में गई और वहां खिड़की से नीचे कूद गईं।"
पिता ने आगे बताया कि उनकी बच्चियां दो साल से ज्यादा समय से स्कूल नहीं जा रही थी, ऐसा इसलिए क्योंकि वो फेल हो गई थीं। इस कारणवश उन्हें स्कूल जाने में शर्म महसूस होती थी। तीनों बच्चियां खाना खाने, टॉयलेट जैसे सारे काम एक साथ करती और तीनों हर समय कमरे में ही रहती थीं। अगर मैं उनके कमरे में जाना तो वो दूसरे कमरे में चली जाती थीं।

सोसायटी परिसर में जुटे लोग।
कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं नाबालिग लड़कियां- पुलिस
ट्रांस-हिंडन के डीसीपी निमिश पाटिल ने बताया कि गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में अपनी रिहायशी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग लड़कियां साफ तौर पर कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं। नाबालिग लड़कियां एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम खेलती थीं।
डीसीपी ने कहा, "पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिससे साफ होता है कि वे कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं। हालांकि, नोट में किसी गेम एप का कोई नाम नहीं लिखा था, घटना के वक्त बच्चियों के माता-पिता घर पर ही थे, लेकिन वो रहे थे। घटना करीब रात दो बजे की है।मृतक नाबालिग लड़कियां गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में रहती थीं। उनकी की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है।"
कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम्स नाम' खूब देख रहे बच्चे
उल्लेखनीय है कि कोरियन स्क्विड गेम्स नाम की वेब सीरीज भी आजकल बच्चे खूब देख रहे हैं। इसके दो भाग आ गए हैं। वेब सीरीज में लोगों को कई टास्क दिए जाते हैं। आखिरी चरण तक एक ही व्यक्ति बचता है बाकी सब धीरे-धीरे टास्क में हारने की वजह से मार दिए जाते हैं आखिरी बचने वाले व्यक्ति को भारी भरकम रुपये दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- दो शादियां, पांच बच्चे और दोनों पत्नियां सगी बहनें... गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस की इनसाइड स्टोरी
यह भी पढ़ें- 'सॉरी पापा...', गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से क्यों कूदीं तीन बहनें; सुसाइड नोट में खुलासा
यह भी पढ़ें- 'मुझे मालूम नहीं था कि...', गाजियाबाद में आधी रात को पड़ोसी ने देखा पूरा मंजर; तीन बच्चियों को न बचा पाने का है गम
यह भी पढ़ें- कोरियन लवर गेम ने ली 3 बहनों की जान, बच्चों की ऑनलाइन गेमिंग पर ऐसे रखें नजर
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कोरियाई गेम खेलने की थी लत
