विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल ग्रुप में अपमानित करने से डिप्रेशन में थी छात्रा, पिता का आरोप- सहपाठी छात्र ने आत्महत्या के लिए उकसाया

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:28 PM (GMT+05:30)

कौशांबी थाने में 12वीं की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक छात्र, उसके माता-पिता और एक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. कौशांबी थाने में छात्रा आत्महत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज।

  2. साथी छात्र, माता-पिता सहित चार पर उकसाने का आरोप।

  3. वीडियो, व्हाट्सएप चैट से मानसिक प्रताड़ना के सबूत मिले।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी थाने में 12वीं कक्षा की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साथ पढ़ने वाले छात्र, उसके माता पिता और एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मृतका के पिता की माने तो बेटी की मौत के बाद उन्हें वीडियो, वाट्सएप चेट मिले हैं। जिसमें छात्र दोस्तों के सामने बेटी को अपमानित करता और माता-पिता से माफी मांगने का दबाव बनाता दिखाई दे रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

वैशाली निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी दिल्ली आनंद विहार विवेकानंद स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। 24 अगस्त को उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। उस समय उन्होंने शिकायत नहीं दी थी।

मोबाइल से पता चलीं ये बातें

बाद में बेटी के मोबाइल से पता चला कि उसके साथ पढ़ने वाला छात्र उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। जिसके आडियो, वीडियो और चेट जैसे साक्ष्य मिले हैं।

आरोप है कि छात्र ने उनकी बेटी को अन्य बच्चों के सामने अपमानित किया। जिसकी शिकायत प्रिंसिपल से की गई थी। प्रिंसिपल ने भी छात्र को डांटा था लेकिन वह नहीं माना।

अन्य छात्रों के वाट्सएप ग्रुप पर बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिससे वह डिप्रेशन में थी। उसने 21 अगस्त से स्कूल जाना बंद कर दिया था।

आरोप है कि 24 अगस्त को भी आरोपित ने उसे वाट्सएप काल कर धमकाया था। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल अध्यापकों और छात्रों से पूछताछ की जाएगी।

छात्रा पर बनाया माफी मांगने का दबाव

पीड़ित ने बताया कि वह स्कूल में प्रिंसिपल से मिलने गए थे। उनसे एक पैन ड्राइव मिला है। जिसमें कई वीडियो थे। एक वीडियो में आरोपित छात्र उनकी बेटी पर अपने माता-पिता से माफी मांगने का दबाव डालता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि आरोपित छात्र के माता पिता को पूरे मामले की जानकारी थी। उन्होंने छात्र, उसके माता पिता और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को दी थी शिकायत

पीड़ित ने बताया कि चार सितंबर को पुलिस को एक शिकायत दी गई थी। जिसमें बेटी को सामाजिक रूप से अलग-थलग करने, अपमानित करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसी परिस्थिति पैदा करने की जानकारी दी गई थी।