विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में स्क्रैप सेंटर में 1.49 करोड़ की कर चोरी का बड़ा खुलासा, अहम दस्तावेज जब्त

Published: Fri, 11 Sep 2026 12:26 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में सरस्वती ऑटो स्क्रैपिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर राज्य कर विभाग की जांच में 1.49 करोड़ रुपये की कर ...और पढ़ें

गाजियाबाद में 1.49 करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आई। AI जनरेटेड

गाजियाबाद में 1.49 करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आई। AI जनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद स्क्रैप सेंटर में 1.49 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई।

  2. फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और बिना माल के ई-वे बिल जारी किए गए।

  3. राज्य कर विभाग द्वारा विस्तृत जांच और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में सरस्वती ऑटो स्क्रैपिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर राज्य कर विभाग की जांच में 1.49 करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आई है। टीम को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और बिना माल के ई-वे बिल जारी करने के साक्ष्य मिले हैं।

वहीं, जांच में दिल्ली की एक फर्म से 5.82 लाख रुपये का फर्जी आईटीसी लेना भी सामने आया। ई-वे बिल से जुड़े 15 वाहनों की लोकेशन जांचने पर वे किसी टोल से गुजरते नहीं मिले।

जांच में फर्म के पास 5.13 करोड़ रुपये का अपेक्षित स्टॉक होना चाहिए था, जबकि मौके पर महज 2.83 करोड़ रुपये का स्टॉक मिला। यानी करीब 2.30 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया।

टीम ने दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और विस्तृत आकलन किया जा रहा है। राज्य करके अप्रयुक्त ग्रेड द्वितीय रामकेश्वर ने बताया कि फर्म की ओर से करीब 25 हजार वाहनों के सीओडी (सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट) जारी किए गए, लेकिन राज्य कर विभाग को खरीद की संख्या कम दिखाई गई। परिवहन विभाग से वाहनों का ब्योरा भी मांगा गया है।