विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: संतोष अस्पताल की इमरजेंसी में लगी आग, समय रहते वार्ड खाली कराने से टला बड़ा हादसा

By vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM (IST)

गाजियाबाद के संतोष अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार रात ऑक्सीजन पेंडेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल कर्मियों ...और पढ़ें

संतोष अस्पताल की इमरजेंसी में आग से मची अफरातफरी। (वीडियो ग्रैब)

संतोष अस्पताल की इमरजेंसी में आग से मची अफरातफरी। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. गाजियाबाद के संतोष अस्पताल की इमरजेंसी में आग लगी।

  2. ऑक्सीजन पेंडेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

  3. अस्पताल कर्मियों और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुराना बस अड्डा स्थित संतोष अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते अस्पताल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना रात करीब 10 बजे की है।

सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक इमरजेंसी वार्ड में लगे आक्सीजन पेंडेंट में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही वार्ड में धुआं भरने लगा, जिससे मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इमरजेंसी को खाली कराना शुरू कर दिया।

फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में पाया काबू

घटना के समय इमरजेंसी में मरीजों और तीमारदारों की संख्या अधिक नहीं थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

आग के कारण किसी मरीज, तीमारदार या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आग अस्पताल के अन्य हिस्सों में नहीं फैल सकी।

यह भी पढ़ें- रोहतक के डी-पार्क बाजार में भीषण आग, 12 दुकानों तक फैली लपटें; जिंदा जलकर तीन लोगों की मौत

यह भी पढ़ें- 40 से ज्यादा होटल, NOC केवल एक के पास; कासगंज में आग लगी तो खतरे में पड़ जाएगी लोगों की जिंदगी