विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेत कारोबारी के ऑफिस से तलवार और अवैध तमंचा बरामद, सुधीर राठी को किया गिरफ्तार

Published: Sat, 21 Feb 2026 03:31 PM (IST)

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी स्थित अंसल कॉलोनी में एक रेत कारोबारी के कार्यालय से अवैध तमंचा और तलवार बरामद हुई ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड

एआई जनरेटेड

HighLights

  1. रेत कारोबारी के कार्यालय से अवैध तमंचा, तलवार बरामद।

  2. गाजियाबाद पुलिस ने कारोबारी सुधीर राठी को किया गिरफ्तार।

  3. हथियार लोगों पर रौब जमाने के लिए रखे थे।

संवाद सहयोग, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित अंसल कॉलोनी में दो दिन पूर्व गोली लगे सहायक का शव मिलने के मामले में जांच की। जांच में रेत कारोबारी के कार्यालय से अवैध तमंचा और तलवार बरामद हुई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को अंसल कॉलोनी निवासी रेत कारोबारी को अवैध तमंचा और तलवार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेत कारोबारी सुधीर राठी के कार्यालय पर अवैध हथियार रखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने कार्यालय में तलाशी ली और कारोबारी से पूछताछ की।

बता दें कि तलाशी में कारोबारी के कार्यालय से अवैध तमंचा और एक तलवार बरामद हुई। जिसपर पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर गिरफ्तार किया।

आत्महत्या किए जाने की कही बात 

वहीं, पूछताछ में आरोपित कारोबारी ने लोगों पर रौब जमाने व उन्हें डराने के लिए अवैध हथियार रखने की बात बताई। कारोबारी ने सहायक द्वारा लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की बात कही।

एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। स्वजन द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ट्रोनिका सिटी की अंसल कालोनी निवासी रेत कारोबारी के कार्यालय पर बुधवार दोपहर सहायक राजीव उर्फ विक्की निवासी ऊना हिमाचल का गोली लगा शव मिला था। शव के पास ही कारोबारी की लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी।

कारोबारी ने सहायक द्वारा बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कारोबारी के खिलाफ लाइसेंसी बंदूक को रखने में लापरवाही बरतने व उसका दुरुपयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।