यात्री कृपया ध्यान दें! गाजियाबाद में 10 दिन का रेल ब्लॉक, 18 ट्रेनें रद और 28 के बदले प्लेटफॉर्म; देखें लिस्ट
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 10 दिवसीय पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिसके कारण जंग लगी रेल और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदले जाएंगे।
-1790240198566_m.webp)
रेलवे 10 दिन का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। जागरण
HighLights
गाजियाबाद में 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 10 दिन का रेल ब्लॉक।
जंग लगी रेल और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदलने का कार्य होगा।
18 लोकल ट्रेनें रद्द, 28 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर जंग लगी रेल और टूटे व क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने के लिए रेलवे 10 दिन का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेगा।
इसके चलते कल यानी 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली, साहिबाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और पलवल आदि स्टेशनों की ओर चलने वाली लोकल 18 ट्रेनों को रद किया गया है। वहीं, स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों और कुछ प्रमुख ट्रेनों का प्लेटफार्म भी बदला जाएगा।
25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद
गाजियाबाद-दिल्ली और दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली कई ईएमयू के अलावा मेरठ, मुरादाबाद, पलवल और साहिबाबाद से जुड़ी ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन संख्या 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद और 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद रहेंगी।
इसी तरह 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, 64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद, 64411 साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन, 64408 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद, 64906 गाजियाबाद-पलवल, 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद, 64409 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद, 64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद और 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली भी इसी अवधि में नहीं चलेंगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 64555 गाजियाबाद-मेरठ सिटी, 64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद और 64554 गाजियाबाद-मुरादाबाद भी 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद रहेंगी। ट्रेन संख्या 64051 पलवल-गाजियाबाद को एक दिन पहले यानी 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक रद किया गया है।
बदलेगा प्लेटफार्म
गाजियाबाद के प्लेटफार्म नंबर-4 पर काम के दौरान 28 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर लिया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस स्पेशल, सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। 15057 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15059 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस और 18478 उत्कल एक्सप्रेस स्पेशल को प्लेटफार्म चार की जगह तीन पर लिया जाएगा। 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल प्लेटफार्म तीन पर आएंगी।
वहीं, 15671 अमृत भारत एक्सप्रेस, 64583 टुंडला-दिल्ली ईएमयू और 82501 तेजस एक्सप्रेस को प्लेटफार्म चार की जगह पांच पर लिया जाएगा। 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन पर और 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली मेमू प्लेटफार्म छह पर जाएगी।
वहीं, दोपहर के समय आने वाली 20494 चंडीगढ़-मदुरै स्पेशल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म तीन, 14304 हरिद्वार-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पांच, 12419 गोमती एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पांच और 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल को भी प्लेटफार्म पांच पर लिया जाएगा।
12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को भी प्लेटफार्म चार के बजाय पांच पर लेने की व्यवस्था की गई है। शाम के समय 64151 अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू को प्लेटफार्म छह पर लिया जाएगा।
14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस और 15621 कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल को प्लेटफार्म तीन पर लिया जाएगा। रात में 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी और 12037 सिद्धबली जन शताब्दी को प्लेटफार्म पांच पर लिया जाएगा। 19032 अहमदाबाद मेल को प्लेटफार्म तीन तथा 54307 मुरादाबाद-दिल्ली ईएमयू को प्लेटफार्म पांच पर लिया जाएगा।
