विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब नाेएडा को बिजली नहीं देगा गाजियाबाद, 20 मई से बंद हो जाएगी सप्लाई; 20 हजार घरों को मिलेगी राहत

Published: Thu, 07 May 2026 12:22 PM (IST)

गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर के शाहबेरी को बिजली आपूर्ति 20 मई से बंद हो जाएगी, क्योंकि शाहबेरी में नया 20 एमवीए ...और पढ़ें

शाहबेरी का नया बिजलीघर बनकर तैयार। फोटो: एआई जनरेटेड

शाहबेरी का नया बिजलीघर बनकर तैयार। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. शाहबेरी में नया 20 एमवीए बिजलीघर तैयार

  2. गाजियाबाद से शाहबेरी को आपूर्ति 20 मई से बंद

  3. 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

लक्ष्य चौधरी, गाजियाबाद। जिले के सुदामापुरी बिजलीघर से गौतमबुद्धनगर के शाहबेरी, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र को दी जा रही बिजली आपूर्ति 20 मई से बंद कर दी जाएगी।

शाहबेरी में 20 एमवीए क्षमता का नया बिजलीघर बनकर तैयार हो गया है, जिसे जल्द ही लोड पर लिया जाएगा। इसके शुरू होते ही शाहबेरी क्षेत्र को स्थानीय स्तर से ही बिजली मिलने लगेगी और जिले पर पड़ रहा अतिरिक्त दबाव कम हो जाएगा।

गाजियाबाद में बनते थे ओवरलोडिंग के हालात

विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक अब तक सुदामापुरी बिजलीघर से शाहबेरी के दो फीडरों को नियमित आपूर्ति की जाती थी। इससे गाजियाबाद के कई इलाकों में ओवरलोडिंग की स्थिति बनती थी, जिसके कारण ट्रिपिंग और फाल्ट की शिकायतें भी सामने आती थीं।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अकबरपुर-बहरामपुर और बागू के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। शाहबेरी में स्थापित नए बिजलीघर के चालू होने के बाद वहां की आपूर्ति पूरी तरह स्थानीय फीडरों से की जाएगी।

दूसरे जिले पर निर्भता होगी समाप्त

इससे दूसरे जिले पर निर्भरता समाप्त होगी और आपूर्ति व्यवस्था अधिक संतुलित हो सकेगी। जोन-प्रथम के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शाहबेरी को दी जा रही आपूर्ति बंद होने के बाद सुदामापुरी से बची हुई बिजली को अकबरपुर बहरामपुर और बागू क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में लंबे समय से अधिक लोड की समस्या बनी हुई है। जिससे यहां बिजली कटौती की समस्या भी बनी रहती है। अतिरिक्त आपूर्ति मिलने से यहां के उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कोड के चक्कर में फंसी कमर्शियल वाहनों की फिटनेस, VLTD लगने के बाद भी पोर्टल पर नहीं हो रहे अपडेट