विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शालीमार गार्डन में सिर झुकाकर चलने को मजबूर लोग, 4 फीट पर लटके बिजली के तार; बड़े हादसे का डर

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:33 PM (IST)

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन मेन के ई-ब्लॉक में घरों के सामने बिजली की लाइनें चार फीट पर लटक रही हैं, ...और पढ़ें

चार फीट पर लटक रहा तार।

चार फीट पर लटक रहा तार।

HighLights

  1. शालीमार गार्डन में घरों के सामने चार फीट पर लटकी तारें।

  2. बच्चों और राहगीरों के लिए गंभीर हादसे का डर।

  3. विद्युत निगम के अधिकारी ने तत्काल समाधान का दिया आश्वासन।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन के ई-ब्लाक में घरों के सामने चार फीट पर बिजली की लाइन लटकी हुई है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

बाहर निकलते समय सिर को नीचे करके निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी शकील मलिक ने बताया कि लंबे समय से घरों के आगे बिजली की लाइन लटक रही है। पास में स्कूल भी है। यहां से रोजाना सैंकड़ों बच्चे गुजरते हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है।

बच्चों को खुद ही छोड़कर आना पड़ता है स्कूल

बच्चों को खुद ही स्कूल छोड़कर आना पड़ता है। सुबह से शाम तक हजारों लोग भी इस मार्ग से गुजरते हैं। लोगों को सिर नीचे करके निकलना पड़ता है।

अगर गलती से कोई टच हो गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि वाट्सएप ग्रुप में तमाम अधिकारी जुड़े हुए हैं। ग्रुप में लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला अभी आया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर तुरंत समाधान कराया जाएगा।