विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बार-बार बिजली ट्रिपिंग और कटौती छीन रही रात की नींद और दिन का सुकून

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:52 PM (IST)

गाजियाबाद में बार-बार बिजली ट्रिपिंग और कटौती से लोगों की रात की नींद और दिन का सुकून छिन गया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद में बार-बार बिजली ट्रिपिंग और कटौती से लोग परेशान।

  2. गर्मी में उपकरण चलाने में दिक्कत, रात की नींद भी प्रभावित।

  3. विद्युत निगम समस्या दूर करने के लिए कार्य करने का आश्वासन दे रहा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। बार-बार बिजली ट्रिपिंग और कटौती ने लोगों की रात की नींद और दिन का सुकून छीन लिया है। गर्मी से बचाव के उपकरण चलाते हैं तो ट्रिपिंग के कारण फुंकने का डर सताता और अगर बंद रखते हैं तो पसीनों से बुरी हालत हो जाती है। इससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में रहकर भी गांव-कस्बों जैसी बिजली मिल रही है।

राजेंद्र नगर सेक्टर-पांच व सात में सोमवार रात बिजली ट्रिपिंग होती रही। इससे लोग सो नहीं पाए। शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। स्थानीय निवासी राकेश वर्मा ने बताया कि हर 15 से 20 मिनट में बिजली कटती रही।

'इससे तो अच्छा है बिजली न आए'

बार-बार बिजली कटने से से बेहतर है कि बिजली न आए। वसुंधरा सेक्टर दो के बीके सिंह ने बताया कि रात में बिजली कटौती से सो भी नहीं पा रहे हैं। बिजली कटते ही नींद खुल जाती है। रात में करीब 10 से अधिक बार बिजली कटी। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सात बजे से ही ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई।

बार-बार बिजली कटने से लोग गर्मी से बचाव के लिए एसी, कूलर व पंखे नहीं चला सके। इसके अलावा इंदिरापुरम के न्याय खंड-दो और शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में भी ट्रिपिंग की समस्या रही।

विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह का कहना है कि कटौती व ट्रिपिंग की समस्या को दूर किया जा रहा है। इसके लिए बिजनेस प्लान के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।