विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी में बढ़ी बिजली कटौती, साहिबाबाद में मेंटेनेंस के नाम पर घंटों गुल रही बिजली

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:07 PM (IST)

गर्मी शुरू होने से पहले मेंटेनेंस कार्य न होने के कारण साहिबाबाद और आसपास के इलाकों में लोगों को छह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गर्मी से पहले मेंटेनेंस न होने से लोग परेशान।

  2. साहिबाबाद में छह से आठ घंटे की बिजली कटौती।

  3. ट्रांसफार्मर और फीडर मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति बाधित।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। विद्युत निगम गर्मी शुरू होने से पहले समय रहते मेंटेनेंस कार्य नहीं करा सका। भीषण गर्मी में मेंटेनेंस कार्य होने से लोग छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। अगर मार्च से पहले जरूरी कार्य हो जाते तो लोगों को कटौती नहीं झेलनी पड़ती। बुधवार को भी मेंटेनेंस कार्य के चलते विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती हुई।

शालीमार गार्डन की पप्पू कालोनी में सुबह 10 बजे से तीन ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस का कार्य किया गया। इससे कालोनी की करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। स्थानीय निवासी महेंद्र पाल और मोहित कुमार ने बताया कि करीब दो घंटे बिजली कटौती की सूचना दी गई थी, लेकिन पांच घंटे बिजली काटी गई।

कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी अघोषित बिजली कटौती से जूझना पड़ता है। अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो जल्द आपूर्ति सामान्य होने के आश्वासन दिया जाता है। इसके अलावा मंगलवार रात में भी बिजली कटौती झेलनी पड़ती थी। 24 घंटे में करीब आठ घंटे बिजली कटौती हुई है।

भीषण गर्मी में बिजली कटने से लोगों का बुरा हाल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी कालोनी के बच्चों और बुजुर्गों को हुई। इसके अलावा छाबड़ा कॉलोनी में भी ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस का कार्य किया गया। पुराने विक्रम एन्क्लेव मं भी ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस के चलते दोपहर दो बजे से पांच बजे तक बिजली गुल रही।

शहीदनगर का फीडर रहा बंद

शहीदनगर का फीडर भी मेंटेनेंस के चलते बंद रहा। दोपहर करीब 12 बजे फीडर को बंद किया गया। इसके बाद करीब दो बजे फीडर को चालू किया गया। करीब दो घंटे फीडर बंद रहा। इसके बाद भी बार-बार बिजली कटौती होती रही। स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दिनभर में करीब आठ से 10 बार बिजली कटौती हुई।

इन क्षेत्रों में हुई अघोषित बिजली कटौती

मेंटेनेंस के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को अघोषित बिजली कटौती भी हुई। इंदिरापुरम के नीति खंड-तीन, अभय खंड-दो, वसुंधरा सेक्टर-तीन व पांच, वैशाली सेक्टर-तीन, बृज विहार, डीएलएफ, लाजपत नगर समेत विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर तीन से पांच घंटे तक बिजली कटौती हुई। लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होने के बाद से ही अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है।

मार्च से पहले भी कार्य कराए गए थे, लेकिन जिन क्षेत्रों में जरूरत पड़ रही हैं वहां कार्य किए जा रहे हैं। शटडाउन लेने के दौरान लोगों को पहले ही सूचना दी जाती है।
-बृजेश कुमार, मुख्य अभिंयता, विद्युत निगम जोन-तीन।