विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में गहराया सांसों का संकट: AQI 248 पहुंचा, वेव सिटी और लोनी 'रेड जोन' में दर्ज

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:37 PM (IST)

गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, रविवार को जिले का एक्यूआई 248 दर्ज किया गया। वेव सिटी ...और पढ़ें

जिले का एक्यूआई 248 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। AI जनरेटेड

जिले का एक्यूआई 248 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। AI जनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद का एक्यूआई 248, 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

  2. वेव सिटी और लोनी की हवा 'बेहद खराब' (रेड जोन) में।

  3. प्रदूषण रोकने के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

जागरण संवाददादाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदारों ने अभी कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को जिले का एक्यूआई 248 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, वेव सिटी और लोनी की हवा बेहद खराब (रेड जोन) श्रेणी में पहुंच गई है। वेव सिटी का एक्यूआइ 331 और लोनी का 310 दर्ज किया गया।

बीते तीन दिन से जिले की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। करीब 76 दिन बाद दो अक्टूबर को हवा खराब श्रेणी में पहुंची थी। इसके बाद से ही हवा खराब बनी हुई है। केवल इंदिरापुरम के लोगों को थोड़ी राहत है। यहां का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया।

इसके अलावा गोविंदपुरम, संजय नगर और वसुंधरा की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। ज्यादातर इलाकों की हवा खराब और बेहद खराब श्रेणी में है।

इससे लोगों को अब यह चिंता सता रही है कि जिले की हवा कभी भी गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी। इससे सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। प्रदूषण रोकथाम के लिए जल्द ही कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।

क्षेत्र एक्यूआई
लोनी 310
वेव सिटी 331
गोविंदपुरम 204
संजय नगर 229
वसुंधरा 238
इंदिरापुरम 178
दिन जिले का एक्यूआई
चार अक्टूबर 248
तीन अक्टूबर 222
दो अक्टूबर 222
एक अक्टूबर 191
30 सितंबर 137

सभी विभाग अपने-अपने स्तर से कार्रवाई कर रहे हैं। सड़कों पर धूल रोकना और कूड़ा जलाने की घटनाओं को रोकना ही प्राथमिकता है, जो भी प्रदूषण फैलाता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी