विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में एनकाउंटर, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार; पैर में गोली लगने से दो घायल

By Vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 11 Sep 2026 01:17 PM (IST)

गाजियाबाद में सिहानीगेट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो पैर में गोली लगने ...और पढ़ें

गाजियाबाद में मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद में मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. सिहानीगेट पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।

  2. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

  3. गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में सिहानीगेट पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों बाइक से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं।

पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक से भागने लगे। बाइक फिसलने के बाद आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में शाहरुख उर्फ इमरान मूलरूप से सरधना के धामपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ पर हत्या, चोरी और हत्या के प्रयास समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, दूसरा घायल हुआ आरोपित डासना निवासी इमरान है। इमरान पर लूट और चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। तीसरा आरोपित डासना निवासी सोनू है।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।