ब्रिक्स सम्मेलन 2026: अलर्ट मोड पर गाजियाबाद पुलिस, बॉर्डर पर हर वाहन और मॉल-होटल पर पैनी नजर
गाजियाबाद पुलिस दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर अलर्ट पर है। पुलिस ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र में ...और पढ़ें
-1789022699291_m.webp)
साहिबाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। जागरण
HighLights
दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर।
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बॉर्डर और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग।
वाहनों, मॉल, होटलों और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने बुधवार की शाम ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।
गाजियाबाद पुलिस ने क्षेत्र के मॉल, होटलों, मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डों व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। बॉर्डर क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई।
डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि दिल्ली में 12 व 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर चेकिंग की।
लोनी में चलाया अभियान
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में यूपी गेट, महाराजपुर, सीमापुरी, तुलसी निकेतन व लोनी में अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। बॉर्डर क्षेत्रों से सटे मॉल, होटल, मेट्रो स्टेशन, बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग की। मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में भी चेकिंग की गई।
वाहनों की हो रही चेकिंग
उधर, पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर बुधवार को भी जनपद के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले स्थानों, शॉपिंग माल्स और दिल्ली से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत एमसीडी टोल प्लाजा सीमापुरी बॉर्डर सहित सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस बल तैनात किया
पुलिस बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जा सके। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और मॉल्स में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें पैदल गश्त व मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से निगरानी रख रही हैं।
