विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से पैदल यात्री की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 04 Oct 2026 07:25 AM (IST)

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में पैदल यात्री अविहरन की मौत हो गई। पुलिस आशंका ...और पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत। AI जनरेटेड

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत। AI जनरेटेड

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात सड़क हादसे में पैदल यात्री की मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे एबीईएस कॉलेज के पास हुआ।

वहीं, शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति एक्सप्रेसवे पार कर रहा था, इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान अविहरन पुत्र मुन्नालाल निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई।

हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और पहचान के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर शव पड़े होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर के लिए यातायात धीमा हो गया।

पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे हादसा करने वाले वाहन की पहचान की जा सके।