पासपोर्ट आवेदकों के लिए जरूरी खबर, 13 नवंबर तक गाजियाबाद आरपीओ में बंद रहेगी वॉक-इन पूछताछ
गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 19 अक्टूबर से 13 नवंबर तक पूछताछ के लिए वॉक-इन सेवा बंद रहेगी। आवेदकों को अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर ही कार्यालय आना होगा।
-1792126557269_m.webp)
पूछताछ करने की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। AI जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में 19 अक्टूबर से वॉक-इन सेवा बंद।
पूछताछ के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना अब अनिवार्य।
बिना अपॉइंटमेंट आने पर जानकारी अधूरी मिल सकती है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। त्योहारों के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पूछताछ के लिए आने वाले आवेदकों को अब ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर जाना होगा। कार्यालय में 19 अक्टूबर से 13 नवंबर तक वाक-इन यानी बिना अप्वाइंटमेंट पहुंचकर पूछताछ करने की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
इस अवधि में केवल ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट आधारित पूछताछ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य ने बताया कि यदि कोई आवेदक बिना अप्वाइंटमेंट कार्यालय पहुंचता है तो उसे उसकी फाइल की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
आवेदकों को दी सलाह
वहीं, फाइल से संबंधित जरूरी कार्यवाही के लिए उसे दोबारा कार्यालय आना पड़ सकता है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि कार्यालय आने से पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर लाग इन कर उपलब्ध ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लें।
इससे उन्हें पूछताछ के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यालय पहुंचने में सुविधा होगी। यह व्यवस्था केवल पूछताछ संबंधी वाक-इन सेवाओं के लिए बताई गई है।
निगम के हर निर्माण कार्य में अनिवार्य होगा गोबर पेंट
नगर निगम अपने गोबर पेंट की खपत बढ़ाने के लिए अब निर्माण कार्यों के टेंडर में इसका इस्तेमाल अनिवार्य करने जा रहा है। निगम के सभी निर्माण प्रोजेक्ट में दीवारों की पुताई के लिए ठेकेदारों को नंदी पार्क गोशाला स्थित प्लांट से ही गोबर पेंट खरीदना होगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि इस संबंध में सभी निर्माण कार्यों के टेंडर में शर्त शामिल की जा रही है। नगर निगम ने करीब 50 लाख रुपये खर्च कर गोबर पेंट बनाने का प्लांट लगाया था।
