विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 7 महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन बंद, छोटू सिलिंडर के लिए देने पड़ रहे 1900; कब खत्म होगा इंतजार?

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:19 PM (IST)

गाजियाबाद में पिछले सात महीनों से 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर के नए कनेक्शन बंद हैं, जिससे लोगों को ...और पढ़ें

उपभोक्ताओं को नए गैस कनेक्शन न मिलने के कारण छोटू सिलिंडर को महंगे दर पर खरीदना पड़ रहा है। एआई इमेज

उपभोक्ताओं को नए गैस कनेक्शन न मिलने के कारण छोटू सिलिंडर को महंगे दर पर खरीदना पड़ रहा है। एआई इमेज

HighLights

  1. गाजियाबाद में सात माह से नए गैस कनेक्शन बंद।

  2. उपभोक्ताओं को 1900 रुपये में मिल रहा छोटू सिलिंडर।

  3. जिला पूर्ति अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में पिछले सात माह से घरेलू गैस सिलिंडर के नए कनेक्शन नहीं हो रहे हैं, इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति कार्यालय में रोजाना शिकायतें पहुंच रही हैं, लोगों का कहना है कि नए गैस कनेक्शन न मिलने के कारण उनको महंगे दर पर गैस खरीदनी पड़ रही है।

छोटू गैस सिलिंडर का कनेक्शन 1,900 रुपये में

गैस कंपनियों की ओर से मार्च माह से 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर के नए कनेक्शन देने पर रोक लगाई गई है। इसके बजाय जरूरतमंदों को पांच किलोग्राम का छाेटू गैस सिलिंडर का कनेक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है, उपभोक्ताओं का कहना है कि छोटू गैस सिलिंडर का कनेक्शन 1,900 रुपये में मिल रहा है।

छोटू गैस कर रहा जेबें खाली

इसके बाद गैस खत्म होने पर रिफिल कराने पर 850 रुपये प्रति छोटू सिलिंडर पर खर्च करने पड़़ रहे हैं ,जबकि 950 रुपये में 14 किलोग्राम वाले सिलिंडर में गैस रिफिल हो जाती है। ऐसे में छाेटू गैस सिलिंडर में गैस भरवाने पर उनको अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं, इससे उनकी जेब पर भार पड़ रहा है और बजट बिगड़ रहा है।

जल्द अधिकारियों से की जाएगी बातचीत

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर के नए कनेक्शन जरूरतमंदों को दिए जाने के संबंध में जल्द ही गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ वार्ता की गई है। जल्द ही कार्यालय में दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही लाेगों की समस्या का समाधान हो सके, उनको परेशानी का सामना न करना पड़े।