विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, चालान निस्तारण को लंबी कतारें

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:03 PM (IST)

गाजियाबाद कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से भारी भीड़ उमड़ी, लोग अपने मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे। ...और पढ़ें

कोर्ट में जुटी लोगों की भीड़। वीडियो ग्रैब

कोर्ट में जुटी लोगों की भीड़। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. राष्ट्रीय लोक अदालत में गाजियाबाद कोर्ट में भारी भीड़ उमड़ी।

  2. मोटर चालान के पंजीकरण और भुगतान हेतु लंबी कतारें देखी गईं।

  3. विभिन्न लंबित वादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के चलते शनिवार को गाजियाबाद कोर्ट परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह से ही अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग न्यायालय पहुंचे। कोर्ट परिसर में बने ई सेवा केंद्र पर लोगों की कतार नजर आई।

कोर्ट के अंदर सबसे अधिक भीड़ मोटर चालान के भुगतान और निस्तारण को लेकर रही। मोटर चालान के मामलों में कार्रवाई से पहले लोगों का कोर्ट परिसर में बनाए गए ई-सेवा केंद्र पर पंजीकरण किया जा रहा है।

पंजीकरण कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। कई लोग अपने वाहनों के लंबित चालान का निस्तारण कराने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल यातायात और मोटर चालान से जुड़े मामलों का ही निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

विभिन्न न्यायालयों में आपराधिक, सिविल, पारिवारिक, बैंक, विद्युत और अन्य प्रकार के लंबित वादों को भी आपसी सहमति और सुलह के आधार पर निस्तारित कराया जा रहा है। लोक अदालत के चलते कोर्ट परिसर में सुबह से ही काफी चहल-पहल बनी हुई है।