विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'3.46 करोड़ भी चले गए और फ्लैट भी नीलाम होगा', जानिए इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू के इस बड़े फर्जीवाड़े का सच

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:18 PM (IST)

इंदिरापुरम में एक व्यक्ति ने बैंक में गिरवी रखा फ्लैट 3.46 करोड़ रुपये में बेच दिया। पीड़ित दंपती की शिकायत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. इंदिरापुरम में बैंक में गिरवी फ्लैट 3.46 करोड़ में बेचा।

  2. पीड़ित दंपती ने आरोपित साहिल थरेजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी, नीलामी की जानकारी मिली।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र गौर ग्रीन एवेन्यू में 3.46 करोड़ रुपये लेकर बैंक में गिरवी रखा फ्लैट बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती ने आरोपित मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

गौर ग्रीन एवेन्यू निवासी लक्ष्मीकांत और उनकी पत्नी रश्मि सिन्हा ने बताया कि उन्हें फ्लैट खरीदना था। इस दौरान उनका संपर्क साहिल थरेजा से हुआ। उसने अपना फ्लैट बेचने की बात कही। दोनों के बीच 3.46 करोड़ रुपये में फ्लैट बेचने खरीदने की बात तय हुई। उन्होंने जुलाई 2025 में रुपये दे दिए।

जांच में पता चला बैंक के पास गिरवी है फ्लैट

आरोप है कि साहिल थरेजा ने फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके बाद उन्होंने फ्लैट के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि फ्लैट बैंक आफ बड़ौदा के पास गिरवी रखा है। रुपये जमा न होने के कारण 27 अप्रैल को उसकी नीलामी होनी है। उन्होंने बताया कि फ्लैट की नीलामी का नोटिस समाचार पत्र में भी देखा।

उन्होंने साहिल थरेजा से रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।