विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MLC चुनाव: गाजियाबाद में आज 13 केंद्रों पर वोटिंग जारी, 41000 से ज्यादा मतदाता करेंगे फैसला

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:34 AM (IST)

गाजियाबाद में विधान परिषद चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 41,014 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

गाजियाबाद के 75 बूथों पर मतदान आज (AI-Generated)

गाजियाबाद के 75 बूथों पर मतदान आज (AI-Generated)

HighLights

  1. 41,014 मतदाता स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करेंगे।

  2. 350 से अधिक कर्मचारी और 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे।

  3. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शुक्रवार (आज) को होने वाले विधान परिषद चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को इंग्राहम इंस्टीट्यूट से 75 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के बस्ते वितरित कर रवाना किया गया।

जिले के 75 बूथों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 41,014 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।

कितने कर्मचारियों की लगी ड्यूटी?

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 350 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सुरक्षा की जिम्मेदारी 400 पुलिसकर्मियों और पीएसी की एक बटालियन संभालेगी। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में मतदान के लिए 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए छह जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रहेगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को मेरठ में निर्धारित स्थान पर जमा कराया जाएगा।

प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, कर्मचारियों की तैनाती और निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कितने मतदाता?

जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 31,169 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 16,521 पुरुष और 14,648 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,845 मतदाता हैं। इनमें 2,932 पुरुष और 6,913 महिला मतदाता हैं।

इस तरह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 41,014 मतदाता अपने प्रतिनिधि के चयन के लिए वोट डालेंगे। मेरठ मंडल में इस चुनाव के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

-डीएम ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बनाए गए केंद्र का डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान सामग्री के वितरण और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं समय से पूरी रहें और मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र व मतदेय स्थल

गाजियाबाद क्षेत्र: कैलाशवती इंटर कालेज, नगर निगम बालिका इंटर कालेज मकनपुर, जिला उद्योग केन्द्र, राजकीय पालिटेक्निक कालेज, इंग्राहम इंटर कालेज राजनगर, शंभू दयाल इंटर कालेज घंटाघर, क्षेत्रीय कार्यालय नगर निगम विजयनगर, विकास खंड कार्यालय रजापुर,

लोनी क्षेत्र: विकास खंड कार्यालय लोनी

मोदीनगर क्षेत्र: श्री हंस इंटर कालेज, साइंस एंड कामर्स कालेज, महर्षि दयानंद इंटर कालेज, विकास खंड कार्यालय भोजपुर।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र

गाजियाबाद क्षेत्र: कैलाशवती इंटर कालेज, नगर निगम बालिका इंटर कालेज मकनपुर, जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, राजकीय पालिटेक्निक कालेज, इंग्राहम इंटर कालेज राजनगर, शंभू दयाल इंटर कालेज घंटाघर, क्षेत्रीय कार्यालय नगर निगम विजयनगर, विकास खंड कार्यालय रजापुर।

लोनी क्षेत्र: विकास खंड कार्यालय लोनी

मोदीनगर क्षेत्र: श्री हंस इंटर कालेज, साइंस एंड कामर्स कालेज, महर्षि दयानंद इंटर कालेज, विकास खंड कार्यालय भोजपुर।