विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम की दोस्ती और मंदिर में शादी... 4 महीने का बेटा होने पर खुला पति की 'असली पहचान' का खौफनाक सच!

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:36 PM (GMT+05:30)

साहिबाबाद में एक व्यक्ति ने धर्म छिपाकर युवती से शादी की और चार माह के बेटे के जन्म के बाद ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. युवक ने इंस्टाग्राम पर आयुष नाम बताकर दोस्ती की।

  2. फरवरी 2023 में गौरी शंकर मंदिर में शादी की।

  3. चार माह के बेटे के बाद असली नाम इस्माइल खुला।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर युवती से शादी करने और भेद खुलने पर चार माह के बेटे और पत्नी को छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से जान पहचान हुई थी। युवक ने अपना नाम दिलशाद गार्डन निवासी आयुष बताया।

दोस्ती के बाद फोन पर बातचीत, मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। युवक ने उनसे शादी करने की बात कही। फरवरी 2023 में दोनों ने सीमापुरी स्थित गौरी शंकर मंदिर में शादी कर ली।

शादी करने के बाद युवक ने स्वजन के नाराज होने, उनको मनाने के बाद उन्हें घर ले जाने की बात कही। वह मान गई और सहेली के घर कमरा किराए पर ले लिया।

एक माह तक सहेली के घर पर रही महिला

वह एक माह तक सहेली के घर किराए पर रही। इसके बाद युवक उन्हें उनके मायके में छोड़ गया। वह अक्सर उनसे मिलने उनके घर आता था।

वर्ष 2024 में वह गर्भवती हो गईं। जब बेटा चार माह का हुआ तो उन्हें पता चला कि आयुष का असली नाम इस्माइल है। उसने अपना धर्म और नाम छुपा कर शादी की थी।

जब उन्होंने युवक से इस संबंध में बातचीत की तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिंदू नाम बताकर जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव; मिलक में हड़कंप