विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशखबरी: गाजियाबाद के 570 युवाओं को एक ही दिन में मिली नौकरी, क्या है पैकेज

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:37 PM (IST)

गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 31 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एमएमएच कॉलेज में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन।

  2. 31 निजी कंपनियों ने 1000 से अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

  3. कुल 570 युवाओं को 12,500 से 38,000 रुपये वेतन पर नौकरी मिली।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय और एमएमएच कालेज के संयुक्त प्रयास से कालेज परिसर में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 31 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

रोजगार की तलाश में हाईस्कूल से स्नातक, आइटीआइ और डिप्लोमा पास 18 से 40 वर्ष तक के 1000 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे।

इनमें श्रीराम रिंग्स एंड पिस्टन, मोहन मीकिन्स, हमदर्द, आइसीआइसीआइ बैंक, आइडीएफसी बैंक, गर्ग एसोसिएट और बिग बास्केट समेत कई अन्य बड़ी कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। करीब 570 अभ्यर्थियों को कंपनियों ने चयनित किया।

इतना मिलेगा वेतन

कंपनी के एचआर विभाग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से 38,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कुमार गौरव और एमएमएच कालेज के प्राचार्य डा. संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।