विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम विस्तार योजना पर GDA का बड़ा अपडेट, 24.69 एकड़ भूमि का पार्ट लेआउट प्लान तैयार

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:11 PM (IST)

जीडीए ने दिल्ली और नोएडा के करीब इंदिरापुरम विस्तार योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी की है। कनावनी गांव ...और पढ़ें

24.69 एकड़ भूमि का पार्ट लेआउट प्लान तैयार कर लिया। AI जनरेटेड

24.69 एकड़ भूमि का पार्ट लेआउट प्लान तैयार कर लिया। AI जनरेटेड

HighLights

  1. इंदिरापुरम विस्तार योजना के लिए 24.69 एकड़ भूमि चिन्हित।

  2. जीडीए ने कनावनी गांव में पार्ट लेआउट प्लान तैयार किया।

  3. योजना पर आम लोगों से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली और नोएडा के करीब इंदिरापुरम विस्तार योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी है। प्राधिकरण ने कनावनी गांव में प्राधिकरण के स्वामित्व वाली 24.69 एकड़ भूमि का पार्ट लेआउट प्लान तैयार कर लिया गया है।

प्राधिकरण ने लेआउट को लेकर आम लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। तय समय में आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद लेआउट को अंतिम रूप देकर योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

आवासीय भूखंडों की मांग वाले क्षेत्रों में शामिल इंदिरापुरम के विस्तार के लिए कनावनी की जमीन को विकसित करने की तैयारी लंबे समय से चल रही है।

जीडीए ने अपने स्वामित्व वाली जमीन को नियोजित तरीके से विकसित करने के लिए पार्ट लेआउट तैयार किया है। इसमें सड़क, भूखंड समेत अन्य विकास के लिए स्थान निर्धारित किया गया है।

300 से 578 वर्ग मीटर तक के भूखंड

पार्ट लेआउट में अलग-अलग आकार के भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से 300 वर्ग मीटर से लेकर 578 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं।

आपत्ति-सुझाव की प्रक्रिया पूरी होने और लेआउट को अंतिम रूप मिलने के बाद भूखंडों के विकास और आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद इच्छुक खरीदारों को भूखंड खरीदने का अवसर मिलेगा।

प्रक्रिया के तहत इच्छुक व्यक्ति पार्ट लेआउट से संबंधित अपनी आपत्ति या सुझाव जीडीए के मुख्य कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष अथवा मुख्य नगर नियोजक कार्यालय में दे सकते हैं। 30 दिन की अवधि में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों को संबंधित कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी इनका परीक्षण करने के बाद नियमानुसार निस्तारण करेगी। - प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जीडीए की 10 संपत्तियां नीलाम, 105 करोड़ रुपये से अधिक मिला राजस्व