मुंद्रा के लिए हिंडन एयरपोर्ट से दोबारा शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल में बहाली की तैयारी
हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा के लिए स्टार एयर की उड़ान पिछले महीने से स्थगित है, जिसे अक्टूबर में विंटर शेड्यूल में फिर से शुरू करने की तैयारी है।

हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा के लिए शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट। फोटो: आर्काइव
HighLights
हिंडन-मुंद्रा उड़ान विंटर शेड्यूल में फिर से शुरू होने की संभावना
स्टार एयर ने मुंद्रा एयरपोर्ट पर परिचालन कारणों से स्थगित की थी
उड़ान बहाली से लोगों और उद्यमियों को मिलेगा लाभ
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल में मुंद्रा के लिए उड़ान फिर से शुरू हो सकती है। पिछले महीने से मुंद्रा के लिए स्टार एयर ने उड़ान स्थगित कर दी है।
इसके पीछे एयरलाइंस द्वारा मुंद्रा एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल कारण बताया जा रहा है। हालांकि अब एयरलाइंस द्वारा अक्टूबर में जारी होने वाले विंटर शेड्यूल में इसको फिर शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
मुंद्रा के लिए उड़ान शुरू होने से उद्यमियों को भी मिलेगा लाभ
मुंद्रा के लिए दोबारा उड़ान शुरू होने से लोगों के साथ उद्यमियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि हिंडन से मुंद्रा के लिए स्टार एयर की यह सीधी उड़ान सेवा 23 जून को शुरू हुई थी।
स्टार एयर के मैनेजर संजय ने बताया कि मुंद्रा एयरपोर्ट पर आपरेशनल कारणों से उड़ान स्थगित चल रही है। विंटर शेड्यूल में मुंद्रा के लिए उड़ान फिर से बहाल की जा सकती है।
मुंद्रा एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य के चलते स्थगित हुई उड़ान
एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि स्टार एयर द्वारा बताया गया है कि मुंद्रा एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण एयरलाइंस द्वारा उड़ान को रद किया गया है।
