विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में आफत की बारिश, जलभराव से सड़कें बनीं तालाब; लग रहा ट्रैफिक जाम 

Published: Thu, 09 Jul 2026 10:22 AM (IST)

गाजियाबाद में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है, जिससे सड़कें तालाब बन ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, जनजीवन प्रभावित।

  2. शहर में भीषण ट्रैफिक जाम, बिजली आपूर्ति भी बाधित।

  3. घरों-दुकानों में पानी घुसा, हाईराइज सोसायटियों के बेसमेंट भरे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने बृहस्पतिवार सुबह होते-होते शहर को जलमग्न कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक 20.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह पांच बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने तबाही की भयावह तस्वीर खींच दी। कुछ ही घंटों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

सबसे बदतर हालात पुराने शहर और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के हैं। रमतेराम रोड और पुराना शहर पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुके हैं। यहां सड़कों पर तीन फीट तक पानी बह रहा है, जो दुकानों और घरों के बेसमेंट में घुस चुका है। व्यापारियों का लाखों का सामान पानी में खराब हो रहा है। पॉश इलाका कहा जाने वाला गोविंदपुरम, कवि नगर, राज नगर, संजय नगर, शास्त्री नगर और में पानी भर गया है।

NCR News - 2026-07-09T090655.344

कई कॉलोनियों के ग्राउंड फ्लोर और आंगन तक नाले का गंदा पानी बैकफ्लो मार रहा है, जिससे लोग घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। नेशनल हाईवे-9 जलमग्न हो गया है। मसूरी सहित हाईवे के कई हिस्से तालाब बन गए।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 8.56.44 AM

कई जगह पानी के बीच गाड़ियां बंद होने से ट्रैफिक रेंग रहा है। गाजियाबाद में आज दिनभर में बारिश का आंकड़ा 180 से 250 एमएम तक पहुंच सकता है। जिससे हालात और ज्यादा विकराल और भयावह होने की आशंका है।

भोपुरा चौक पर लगा भीषण जाम

गांव भोपुरा में नाला ओवरफ्लो होने से भोपुरा चौक पर भीषण जाम लग गया। सड़कों पर बारिश का पानी भरा होने से कई गाड़िया भी बंद हो गई। वहीं, डीएलएफ कॉलोनी, पप्पू कॉलोनी, छावड़ा कॉलोनी, विक्रम एन्क्लेव, शालीमार गार्डन, राजेन्द्र नगर, दिल्ली वजीराबाद रोड और शालीमार गार्डन में नाला ओवरफ्लो होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं तुलसी निकेतन में सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। इससे लोग घरों में कैद हो गए हैं।

NCR News - 2026-07-09T080032.374

मूसलाधार बारिश ने खोली हाईराइज सोसायटियों की पोल, बेसमेंट बने तालाब

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर शहर की हाईराइज सोसायटियों में भी दिखाई दे रहा है। कई सोसायटियों के बेसमेंट में जलभराव होने से वाहन चालकों को अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर बेसमेंट तक जाने वाली लिफ्ट भी बंद कर दी गई, जिससे लोगों को सीढ़ियों के सहारे आना-जाना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 8.05.00 AM

बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले में बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। शहर के नंदग्राम, संजयनगर, अखबरपुर बहरामपुर, बागू समेत कई इलाकों के साथ ही मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी के ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर और कई स्थानों पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आफत की बारिश: जलभराव और जाम से थमी रफ्तार, डीएम ने दिए सभी स्कूल बंद करने के आदेश

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के जिला MMG अस्पताल की एक्स-रे गैलरी में छत से गिरा प्लास्टर, मरीजों में दहशत