विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में ऑडी हटाने पर कारोबारी को सड़क पर पटककर पीटा, जिम मालिक की शर्मनाक करतूत

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:07 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ऑडी कार हटाने को कहने पर चार युवकों ने एक बेकरी कारोबारी कार्तिक खरबंदा को बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ऑडी हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी कार्तिक खरबंदा की पिटाई।

  2. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुई यह शर्मनाक मारपीट की घटना।

  3. पुलिस ने एक आरोपी जिम मालिक राहुल को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के हर्षा सिटी माल के पास रास्ते में खड़ी आडी कार हटाने को कहने पर चार युवकों ने बेकरी कारोबारी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट से कारोबारी के सिर में गंभीर चोट आई है।

मारपीट करने, कारोबारी को उठाकर पटकने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पीड़ित ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है।

ज्ञानखंड निवासी कार्तिक खरबंदा ने बताया कि वह बेकरी कारोबारी हैं। हर्षा सिटी माल से अपने दोस्त की कार से आ रहे थे। रास्ते में सफेद रंग की कार खड़ी थी। उन्होंने कार हटाने को कहा। इस दौरान कार में बैठे युवकों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

उनके विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपितों ने पत्थर और डंडे मारे जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। आरोपितों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। शोर शराबा सुनकर एकत्र हुए लोगों ने उन्हें आरोपितों से बचाया। जिसके बाद उन्होंने आरोपित राहुल, मोहन, माधव चौधरी और अर्कश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एक आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली गई है। आरोपित के अन्य दोस्तों और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

क्यों मार रहे हो

वारदात के दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने उनकी वीडियो बना ली। जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो में चारों उसे मारते दिखाई दे रहे हैं। जबकि राहुल पीड़ित को उठाकर सड़क पर फेंकता दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक बार-बार पूछता सुनाई दे रहा है कि इसे क्यो मार रहे हो।

कार में छलक रहे थे जाम

पीड़ित का आरोप है कि आरोपित सड़क पर आडी कार में शराब पी रहे थे। जिसके चलते आरोपित नशे में थे। आरोपित राहुल जिम संचालक है। वह जिम प्रोडेक्ट सोशल साइट्स पर प्रमोट करने का करता है।