विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन में हरनंदीपुरम टाउनशिप के 47 हेक्टेयर लेआउट को मिलेगी मंजूरी

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:44 PM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हरनंदीपुरम आवासीय टाउनशिप को लॉन्च करने की तैयारी तेज हो गई है। जीडीए 21 सितंबर ...और पढ़ें

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हरनंदीपुरम आवासीय टाउनशिप लांच करने की तैयारी तेज हो गई है। प्राधिकरण 21 सितंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में करीब 47 हेक्टेयर जमीन के लेआउट को स्वीकृति के लिए रखेगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

जीडीए सभाकक्ष में 21 सितंबर को बोर्ड बैठक प्रस्तावित है, जिसका एजेंडा तैयार किया जा रहा है। मुख्य प्रस्ताव हरनंदीपुरम टाउनशिप के 47.1612 हेक्टेयर जमीन पर तैयार लेआउट की स्वीकृति का होगा।

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का पहला चरण भोवापुर और शाहपुर निज मोरटा की अधिग्रहीत 47.1612 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होगा।

इसके लिए प्राधिकरण ने 24.1213 हेक्टेयर जमीन का भू-उपयोग कृषि से बदलकर आवासीय कर दिया है। बोर्ड से लेआउट पास होने के बाद डीपीआर और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दो से तीन माह में पहला चरण लांच करने की तैयारी है।

इस योजना को शहर की सबसे आधुनिक और सुव्यवस्थित टाउनशिप के रूप में विकसित करने की योजना में है। लेआउट में चौड़ी सड़कें, आधुनिक सीवरेज-ड्रेनेज नेटवर्क, हरित क्षेत्र, पार्क, सामुदायिक सुविधाएं, गोल्फ कोर्स, फूड कोर्ट, शिक्षा-स्वास्थ्य की अवसंरचना और स्मार्ट अर्बन सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

बोर्ड बैठक में सन सिटी की संशोधित डीपीआर और निजी विकासकर्ताओं की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।