विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिर्च के धुएं से दरवाजा खुलवाया, फिर खौफनाक वारदात; गाजियाबाद में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:26 AM (IST)

गाजियाबाद के मोदीनगर में नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर पांच लाख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

  2. पांच लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए।

  3. विरोध करने पर महिला अफराजा को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर(गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना में सोमवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

तमंचे व चाकू के बल पर परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकदी लूट ली। विरोध करने पर महिला अफराजा को हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया।

पीड़ित सद्दाम, पत्नी अफराजा अपने छह बच्चो के साथ कमरे में सोए हुए थे। इसी बीच बदमाशों ने घर के बाहर मिर्ची में आग लगा दी। धुआं से आंखों में जलन हुई तो अफराजा ने दरवाजा खोला।

तुरंत बदमाश अंदर घुस आए। महिला अफरोजा के कान से कुंडल व उंगलियों से अंगूठी तक लूट ली। क़रीब दो घंटे तक बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाए रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।