विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में ESR लेमिनेट्स फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:56 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Oct 2026 07:07 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ईएसआर लेमिनेट्स फैक्ट्री में रविवार शाम आग लग गई। प्लास्टिक के सामान के कारण ...और पढ़ें

कविनगर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित ईएसआर लेमिनेटस फैक्ट्री में रविवार शाम को आग लग गई। वीडियो ग्रैब

कविनगर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित ईएसआर लेमिनेटस फैक्ट्री में रविवार शाम को आग लग गई। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया की ईएसआर लेमिनेट्स फैक्ट्री में आग लगी।

  2. फैक्ट्री में प्लास्टिक सामान होने से आग तेजी से फैली।

  3. दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कविनगर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित ईएसआर लेमिनेटस फैक्ट्री में रविवार शाम को आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली। मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह देते हुए राहत कार्य संचालित किया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन विस्तार से पूरा कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

एक घंटे तक जूझते रहे लोग

कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित वीएसआर लेमिनेट फैक्ट्री में रविवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में पैकेजिंग से जुड़ा सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग बढ़ती देख अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कुल 11 गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चारों तरफ से पानी की बौछार की

वीएसआर लेमिनेट फैक्ट्री में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और औद्योगिक उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार की परतदार फिल्म व लैमिनेट तैयार किए जाते हैं। फैक्ट्री में पैकेजिंग से संबंधित सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए चारों तरफ से पानी की बौछार की और काफी प्रयास के बाद लपटों पर नियंत्रण पाया। आग लगने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई।

आग से कितना नुकसान हुआ?

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने के साथ स्थिति संभालने में भी सतर्कता बरतनी पड़ी। हालांकि दमकल की कई गाड़ियों को लगाकर आग को नियंत्रित कर लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट लग रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।