विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड पर भिड़ीं पांच कारें, हादसे में तीन लोग घायल

Published: Sun, 13 Sep 2026 10:59 AM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर रविवार को पांच कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें तीन लोग ...और पढ़ें

एलिवेटेड रोड पर भिड़ीं कई गाड़ियां। जागरण

एलिवेटेड रोड पर भिड़ीं कई गाड़ियां। जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद एलिवेटेड रोड पर पांच कारों की टक्कर।

  2. हादसे में तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर रविवार को पांच कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मामले कि जांच मे जुटी है।

कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रविवार सुबह एलिवेटेड रोड पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे से आ रही कारें अनियंत्रित नहीं हो कर टकरा गईं। रफ्तार अधिक होने के कारण कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 09.34.20

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे यातायात पुलिस कर्मियों ने हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 09.34.21

पुलिस ने जाम खुलवाया

वहीं, हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते यातायात पुलिस ने क्रेन से कारों को हटवाकर जाम खुलवाया।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद उचित कारवाई कि जाएगी।