विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में तेज रफ्ताप डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, विरोध करने पर दी कुचलने की धमकी

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 03 Oct 2026 09:05 AM (IST)

गाजियाबाद के नंदग्राम में तेज रफ्तार डंपर ने एक नई स्कूटी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर ...और पढ़ें

गाजियाबाद में तेज रफ्ताप डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर। AI जनरेटेड

गाजियाबाद में तेज रफ्ताप डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर। AI जनरेटेड

HighLights

  1. तेज रफ्तार डंपर ने नई स्कूटी को टक्कर मारी।

  2. विरोध करने पर चालक और मालिक ने धमकी दी।

  3. पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से नई स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार ने विरोध किया तो आरोप है कि डंपर ड्राइवर और उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज और विवाद किया।

वहीं, डंपर मालिक से शिकायत करने पर स्कूटी सवार को दोबारा डंपर चढ़ाकर कुचलने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने सात दिन पहले ही नई स्कूटी ली थी।

विजय नगर निवासी महेश कुमार के मुताबिक, वह बृहस्पतिवारको मोरटा गांव की तरफ एक फ्लैट देखने जा रहे थे।

पैर और हाथ में चोट आई

नमो भारत के पिलर नंबर 653 के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर आया और उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला पहिया उनकी स्कूटी पर चढ़ गया और नई स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महेश के पैर और हाथ में भी चोट आई है।

डंपर मालिक को फोन किया

महेश के अनुसार, उन्होंने डंपर को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर भागने लगा। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने डंपर को रोका। आरोप है कि ड्राइवर और उसके साथियों ने उनके साथ भी लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने डंपर मालिक को फोन किया।

आरोप है कि मालिक ने पहले डंपर से माल खाली करने की बात कही और बाद में मामले का विरोध करने पर धमकी दी कि इस बार तो बच गए, अगली बार पूरा डंपर चढ़ा देंगे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी क्षतिग्रस्त स्कूटी का नुकसान दिलाने की मांग की है।