विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर थमी वाहनों की रफ्तार, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Published: Tue, 02 Jun 2026 07:05 AM (IST)

मेट्रो निर्माण कार्य के कारण सोमवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (DME) पर नोएडा सेक्टर-62 कट के पास भीषण जाम लग गया। ...और पढ़ें

डीएमई पर चल रहे मेट्रो कार्य ने वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिए।

डीएमई पर चल रहे मेट्रो कार्य ने वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिए।

HighLights

  1. डीएमई पर मेट्रो कार्य से लगा जाम।

  2. नोएडा सेक्टर-62 कट पर वाहनों की कतारें।

  3. यातायात पुलिस ने कार्य जल्द खत्म करने को कहा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में डीएमई पर चल रहे मेट्रो कार्य ने वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिए। सोमवार सुबह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर नोएडा सेक्टर-62 के कट के पास जाम लग गया। जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोएडा सेक्टर-62 के कट पर इंदिरापुरम की ओर बनाए गए नए मेट्रो के पिलर पर गर्डर रखने का कार्य किया जा रहा है। वाहनों को हादसों से बचाने के लिए विकास कार्य के पास बैरिकेड लगाए गए हैं लेकिन वहां लगाए गए बैरिकेड से एक्सप्रेस-वे सकरा हो गया है।

दिल्ली जाने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा 

मेट्रो कार्य ने सोमवार सुबह गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। जिससे नोएडा सेक्टर-62 कट पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। डीएमई पर वाहनों की कतारें लग गईं। लोग काफी देर में कुछ दूरी को पार कर सके। पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन मेट्रो का कार्य करने वाली टीम से वार्ता कर जल्द कार्य समाप्त करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में प्रीपेड से फिर पोस्टपेड हुए स्मार्ट मीटर, कल से सीधे WhatsApp और SMS पर आने लगेंगे बिजली बिल