विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद समेत 4 जिलों में 2000 से अधिक गाड़ियां स्क्रैप के लिए जब्त, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Published: Sat, 12 Sep 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

एनसीआर में आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गाजियाबाद संभाग ...और पढ़ें

आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई। जागरण

आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई। जागरण

HighLights

  1. एनसीआर में आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों पर कार्रवाई।

  2. गाजियाबाद संभाग के चार जिलों में 2037 वाहन स्क्रैप।

  3. गाजियाबाद में सर्वाधिक 704 वाहन स्क्रैप के लिए भेजे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनसीआर में आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई में अब तक संभाग गाजियाबाद के चारों जिलों में 2037 वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (आरवीएसएफ) के माध्यम से स्क्रैप कराने के लिए सुपुर्द किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इनमें गाजियाबाद में सबसे अधिक 704 वाहन शामिल हैं। विभाग की ओर से 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

वाहनों पर कार्रवाई हुई

परिवहन विभाग के अनुसार, गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्धनगर में 618, हापुड़ में 429 और बुलंदशहर में 286 वाहन स्क्रैपिंग के लिए आरवीएसएफ को सुपुर्द किए गए हैं। इस तरह चारों जिलों में कुल 2037 आयु सीमा पूर्ण वाहनों पर कार्रवाई हुई है।

अभियान के दौरान प्रवर्तन टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, व्यावसायिक क्षेत्रों और पार्किंग स्थलों पर वाहनों की जांच की जा रही है।

वहीं, जांच में वाहन की प्रथम पंजीकरण तिथि, ईंधन का प्रकार और पंजीकरण संबंधी विवरण की पड़ताल की जा रही है। संदिग्ध वाहनों का विवरण वाहन पोर्टल पर उपलब्ध रिकार्ड से सत्यापित करने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

प्रक्रिया का रिकॉर्ड उपलब्ध रहे

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आरवीएसएफ के माध्यम से स्क्रैप कराया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान वाहन और उसके स्वामी से संबंधित विवरण का अभिलेखीकरण भी किया जा रहा है, जिससे जब्ती से लेकर स्क्रैपिंग तक की प्रक्रिया का रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

गाजियाबाद संभाग में कार्रवाई का विवरण
जिला आयु सीमा पूरी कर चुके वाहन
गाजियाबाद 704
गौतमबुद्धनगर 618
हापुड़ 429
बुलंदशहर 286
कुल 2037