विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में साइबर ठगों का बड़ा खेल, फोन हैक कर और टास्क के बहाने 22.13 लाख की ठगी

By Vinit Edited By: Sachin Jha
Published: Mon, 12 Oct 2026 08:02 AM (IST)

गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने फोन हैक और टास्क पूरा करने का झांसा देकर दो व्यक्तियों से कुल 22.13 लाख ...और पढ़ें

गाजियाबाद में साइबर ठगों का बड़ा खेल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गाजियाबाद में साइबर ठगों का बड़ा खेल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. साइबर ठगों ने दो लोगों से 22.13 लाख रुपये ठगे।

  2. फोन हैकिंग और टास्क पूरा करने का झांसा दिया।

  3. गाजियाबाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने फोन हैक करके और टास्क पूरा करने का झांसा देकर दो लोगों से 22.13 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

संजय नगर निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास छह अक्टूबर को एक मैसेज आया था। मैसेज में टेलीग्राम अकाउंट का लिंक भी था। मैसेज में टास्क पूरा करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया था।

साइबर थाने में की गई शिकायत

शुरू में उन्होंने एक हजार रुपये निवेश करके टास्क पूरा किया और मुनाफा कमाया। जिसके बाद उन्हें कई टास्क दिए गए और उनसे लगभग 16.64 लाख रुपये निवेश करवाए गए। मुनाफा निकालने के लिए और ज्यादा धनराशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की।

दूसरे मामले में सिद्धार्थ विहार निवासी बुजुर्ग सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास चार अक्टूबर को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने सीनियर सिटीजनशिप का कार्ड बनवाने का झांसा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपित ने उन्हें एक फार्म भेजकर भरने के लिए कहा। फार्म के लिंक पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया और उनके विभिन्न बैंक खातों से 5.49 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। दोनों शिकायतों के आधार पर साइबर क्राइम थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में डुमरी के बाद बगोदर में भी मिला तांबे का बड़ा खजाना, ब्रिटिश काल में मुसाबनी में मिली थी खदान