मोबाइल में कैद थे पति-पत्नी के निजी पल, एक गलती से PORN साइट पर अपलोड; गाजियाबाद में हैरान करने वाला मामला
गाजियाबाद में एक दंपति के निजी फोटो और वीडियो मोबाइल से अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड हो गए। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।
HighLights
दंपति के निजी फोटो-वीडियो मोबाइल से पोर्न साइट पर अपलोड।
गाजियाबाद की महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच कर रही है कि सामग्री कैसे वेबसाइटों तक पहुंची।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। निजी पलों को मोबाइल में कैद करने वाले एक दंपति के पैरों तले जमीन उस समय खिसक गई, जब उन्हें पता चला कि उनके निजी फोटो और वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर प्रसारित किए जा रहे हैं।
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति पर निजी सामग्री विभिन्न पोर्न साइट पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें सामाजिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोबाइल से कैसे पहुंचे पोर्न साइट पर पता नहीं?
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल फोन में उनके और पति के निजी फोटो व वीडियो थे। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कोई अज्ञात व्यक्ति इन फोटो और वीडियो को विभिन्न पोर्न साइट पर प्रसारित कर रहा है।
इसकी जानकारी होने पर दंपति परेशान हो गए। महिला ने मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि निजी सामग्री किसने और किस माध्यम से वेबसाइटों पर साझा की।
यह भी पढ़ें- जंगल में मिलकर देखा था पोर्न, सेक्स के लिए मना करने पर हुई हत्या; चतरा में 2 लड़कियों समेत 5 नाबालिग गिरफ्तार
