विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईपीओ एक्सपर्ट बनकर कारोबारी और रिश्तेदारों से ठगे 6 करोड़, दो चेक बाउंस; दी सुसाइड नोट की धमकी

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:02 PM (IST)

वसुंधरा में एक दंपती ने खुद को आईपीओ एक्सपर्ट बताकर कारोबारी रोहित धवन और उसके रिश्तेदारों से 6 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दंपति ने खुद को आईपीओ एक्सपर्ट बताकर ठगी की।

  2. कारोबारी और रिश्तेदारों से 6 करोड़ रुपये का निवेश कराया।

  3. चेक बाउंस होने पर सुसाइड नोट की धमकी दी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में तीन प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर दंपती ने छह करोड़ की ठगी कर ली। पीड़ित ने 1.80 करोड़ अपने और शेष रुपये दोस्तों, रिश्तेदारों से निवेश कराए थे। आरोप है कि आरोपितों के दिए दो चेक बाउंस हो गए।

दोबारा रुपये मांगने पर आरोपितों ने सुसाइड नोट में नाम लिखकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपित दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वसुंधरा सेक्टर-छह वैली अपार्टमेंट निवासी रोहित धवन ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-चार ईस्टर्न गेट अपार्टमेंट में हरीश मिश्रा और उसकी पत्नी शिवानी मिश्रा का आफिस है। वर्ष 2021 में हरीश और उसकी पत्नी उनके संपर्क में आए। उसने स्वयं के आइपीओ एक्सपर्ट होने का दावा करते हुए निवेश करने पर तीन प्रतिशत मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

कुछ समय तक रिटर्न मिलने से हुआ भरोसा

पहले उन्होंने निवेश करने से मना कर दिया लेकिन बाद में 20 लाख रुपये श्रीदा टेक्नोलाजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और वीएफसी ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय तक उन्हें रिटर्न मिला। जिससे उन्हें दंपती पर भरोसा हो गया।

धीरे-धीरे आरोपितों ने रोहित ने एक करोड़ 80 लाख रुपये निवेश करा दिए। उन्होंने चार करोड़ 20 लाख रुपये अपने रिश्तेदारों के भी निवेश करा दिए। आरोप है कि मोटी रकम जाने के बाद मुनाफा आना बंद हो गया। जिसपर उन्होंने दंपती से संपर्क किया लेकिन वह टालमटोल करने लगे।

जनवरी में दी थी शिकायत

उनके अधिक तकादा करने पर आरोपितों ने उन्हें 40 और 15 लाख रुपये के दो चेक किए। दोनों चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर दंपती ने सुसाइड नोट में उनका नाम लिखकर आत्महत्या करने की धमकी दी। जनवरी 2026 में उनके ही खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद वह डीसीपी ट्रांस हिंडन से मिले।

उन्हें मामले से अवगत कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उनकी जानकारी की जा रही है।