गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी से लूटे मोबाइल, गर्भवती पत्नी के साथ रिक्शे से लौट रहे थे घर
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक बैंक कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के ...और पढ़ें

पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी। (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक कर्मी से दो मोबाइल लूट लिए। घटना के समय वह अपनी गर्भवती पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी कर घर जा रहे थे। आरोप है कि बदमाश उन्हें रिक्शे से गिराकर काफी दूर तक घसीट कर ले गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच में जुटी है।
वसुंधरा सेक्टर-एक की जागृति विहार सोसाइटी में रहने वाले रोशन पांडे बैंक में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह अपनी पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी करने गए थे। करीब साढ़े आठ बजे वह रिक्शा से घर जा रहे थे। उनके हाथ में उनका और पत्नी का मोबाइल था।
मोबाइल नहीं छोडे़ तो बदमाश ने झटका मारा
वसुंधरा की ओर जाने वाले रास्ते पर हरनंदी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ में लगे मोबाइल झपट लिए। उन्होंने मोबाइल नहीं छोडे़ तो बदमाश ने मोबाइल को झटका मार दिया। जिससे वह रिक्शे से नीचे गिर गए। उन्होंने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। जिससे वह बाइक के पीछे घिसटते हुए काफी दूर तक चले गए।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जागृति विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शेखर त्यागी का ने आरोन लगाया कि पुलिस गश्त कम होने के कारण छिनैती, लूट पाट की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेकर कर जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
