गाजियाबाद: आइएमएस अंडरपास पर चालान काटने पर ऑटो चालकों ने ट्रैफिक दारोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी
गाजियाबाद के डासना स्थित आइएमएस अंडरपास के नीचे चालान काटने को लेकर ऑटो चालकों ने ट्रैफिक दारोगा से मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और मोबाइल तोड़ दिया।

आइएमएस अंडरपास पर चालान काटने पर ऑटो चालकों ने ट्रैफिक दारोगा को पीटा ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
डासना आइएमएस अंडरपास पर ट्रैफिक दारोगा से मारपीट।
चालान काटने पर ऑटो चालकों ने वर्दी फाड़ी, मोबाइल तोड़ा।
वेव सिटी थाने में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासनाम स्थित आइएमएस अंडरपास के नीचे चालान काटने को लेकर ऑटो चालकों ने ट्रैफिक दारोगा के साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि चालान की कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपितों ने टीएसआइ की वर्दी फाड़ दी और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले में वेव सिटी थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ट्रैफिक में तैनात दारोगा विकास कुमार के मुताबिक सोमवार को उनकी ड्यूटी हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार के साथ डासना के पास स्थित आइएमएस अंडरपास पर लगी हुई थी।
इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर वाहनों की जांच और मार्ग परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोप है कि एक ऑटो चालक जुबैर तेज गति और लापरवाही से ऑटो लेकर निकल रहा था, जबकि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं और आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिसकर्मियों ने ऑटो रोककर कार्रवाई की और वाहन को सीज करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद जुबैर और उसके साथियों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
मामला बढ़ने पर टीएसआई के साथ मारपीट की गई। वर्दी फाड़ दी गई और मोबाइल फोन और चश्मा सड़क पर पटककर तोड़ दिया गया।
आरोपितों ने जान-माल की धमकी भी दी। पुलिस ने बंटी, जोगिंदर, तरुण और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वेव सिटी थाने में केस दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- 308 नहीं... अब 250 पहियों के सहारे मंजिल की ओर बढ़ रहा 'महाट्रक', आखिर क्यों निकाले गए 58 पहिये?
